पार्को की दुर्दशा को लेकर जनता मे आक्रोश, हालत सुधारने के लिए छेड़ा जाएगा बड़ा आंदोलन – सतीश यादव
रेवाड़ी नगर परिषद का ध्यान न दिया जाना दुर्भाग्य की बात

पूर्व जिला प्रमुख सतीश यादव ने रेवाड़ी शहर के पार्कों की दुर्दशा को लेकर नगर परिषद के उदासीन रवैये पर कहा कि नेहरू पार्क में शहर के व्यापारी आंदोलन कर रहे हैं। वहीं ऊर्जा पार्क में शहरवासी अपने खर्च से देखरेख कर रहे है, सेक्टर 4 में रहने वाले लोगों ने भी नगर परिषद और जिला प्रशासन को आंदोलन करने की चेतावनी दी है। शहर के सभी पार्को की हालत बद से बदतर हो चुकी है। सतीश यादव ने कहा कि पार्को की और नगर परिषद का ध्यान न दिया जाना दुर्भाग्य की बात है। व्यापारियो के आंदोलन के बाद नगरपरिषद के कान मे जून तक नही रेंग रही है। उन्होंने कहा कि पार्को की देखरेख के लिए ना तो माली की व्यवस्था है न ही सफाई कर्मचारी की। जगह-जगह गड्ढों में लोग गिर कर घायल हो रहे है।
सतीश यादव ने कहा कि नगर परिषद को शीघ्र ही सभी पार्कों की सुध लेनी चाहिए। सभी पार्को में लंबी लंबी घास व जमा पानी में मच्छर पैदा हो रहे हैं जिससे बीमारियां फैल रही है। लोगों को बीमारी से बचाने के लिए पार्कों में घास की कटाई करवाई जाए। जगह जगह पत्थर व ग्रिल टूटी हुई है। उनको ठीक करवाया जाए, जहां गड्ढे है उनको भरवाया जाए। पार्को मे गार्डो की व्यवस्था करे। उन्होंने कहा कि नगर परिषद को शीघ्र ही इस कार्य को आरंभ करवा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्को की देखरेख व सुविधाएं उपलब्ध नहीं करवाई तो वह शहर मे जहां जहां पार्क है, उन लोगों के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन करेंगे।




