download HR NEWS APP– https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tech.haryana
(हरियाणा रथ) इनेलो जिला प्रधान डॉ राजपाल यादव ने रेवाड़ी जिले के वरिष्ठ पत्रकार बी डी अग्रवाल पर बिल्डर द्वारा किये हमले की कड़ी निंदा करते है कहा कि बीजेपी गठबन्धन सरकार के राज में अपराधियों के हौसले बुलन्द हुए है । इस से कोई व्यक्ति अछूता नही है । व्यापारी, कर्मचारी, किसान, महिला आदि हर किसी के साथ इस प्रकार की काफी घटनाओं को अंजाम दिया जाता है । आये दिन नए नए हत्याकाण्ड सामने आते हैं । लूट फिरौती, मारपीट से जहाँ व्यापारी ,कर्मचारी, किसान सहित आमजन परेशान हैं वही दूसरी ओर बलात्कार , महिलाओं, छात्राओं से छेड़छाड़ भी उनके परिजनों को डर के साये में जीना पड़ रहा है। इनेलो जिला प्रधान ने कहा कि अब तो हद तब हो रही है । वरिष्ठ पत्रकार के साथ मारपीट की गई और सप्ताह भर बीत जाने के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नही हो पाई है। इस से बड़ी बात और क्या होगी जब बीजेपी के नेताओं को थाने में जाकर मामले की पैरवी करनी पड़ी फिर भी कार्यवाही न हुई तो एसपी साहब से मुलाकात की । इसके बावजूद भी आरोपी गिरफ्तार नही हो पा रहा तो ये बिल्कुल साफ है की ऐसी सरकार का क्या हाल है जब प्रतिष्ठित पत्रकार के साथ हुई घटना मे ही लापरवाही बरती जा रही है तो आम जनता के साथ पुलिस का रवैया क्या होगा।
डॉ राजपाल यादव ने कहा कि कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए धरातल पर प्रयास किये जाने चाहिए कागजो में खानापूर्ति करने से बेहतर रिजल्ट की उम्मीद बेमानी होगी। जिला प्रधान डॉ राजपाल यादव ने मीरपुर विश्विद्यालय में बनी समस्या पर बोलते हुए कहा कि बेशक इस इलाके में यूनिवर्सिटी मिल गयी हो लेकिन उसमें सुधार बहुत होना बाकी है चंद विषयों के विभाग से इलाके के छात्र छात्राओं को जूझना पड़ रहा है एक ओर जहाँ विश्वविद्यालय में स्थाई प्रोफेसर की कमी है शिक्षण स्टाफ की कमी लगातार बनी हुई है वही विभागों की कमी से छात्र छात्राओं को अन्य जिलों में अध्य्यन के लिए जाना पड़ रहा है । सरकार को चाहिए कि वो सभी विषयों के विभागों को चालू कर व उनके लिए शिक्षकों की व्यवस्था करे। डॉ राजपाल यादव ने कहा की जब से ये मीरपुर विश्विद्यालय बना है यह राजनीति का अखाड़ा बना हुआ है। जेजेपी छात्र संगठन इनसो व एबीवीपी लगातार राजनीति गतिविधियों में शामिल रहते हैं जो केवल ज्ञापन के नाम पर फ़ोटो खिंचवाने तक सीमित रहते हैं। अगर हकीकत में वो छात्र छात्राओं के हितैषी होते तो हरियाणा में गठबंधन सरकार उनकी ही है उनको ज्ञापन देने व फ़ोटो खिंचवाने पर ध्यान देने की बजाय समस्याओं का समाधान करवाने पर ध्यान देना चाहिए।





