रेवाड़ी

ऑटों चालक ने सोने के गहने लौटा दिया ईमानदारी का परिचय

आज भारतीय मजदूर संघ से सम्बन्धित हरियाणा ऑटों चालक संघ कार्यालय सिलोखरा में अपने ऑटों में छुटे महिला सवारी के सामान को सहकुशल लौटाकर ईमानदारी का परिचय देने वाले हरियाणा ऑटों चालक संघ के कार्यकर्ता विकास यादव को सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह में मुख्य रूप से उपस्थित भारतीय प्राईवेट ट्रांसपोर्ट मजदूर महासंघ के अखिल भारतीय महामंत्री योगेश शर्मा ने बताया कि पिछले दिनों 14 अप्रैल को ऑटों चालक विकास यादव ने अपने ऑटों में छुटे महिला सवारी के पर्स को सहकुशल वापिस लौटाए जिसमें एक सोने के चैन, कानों की छुमखी, नगद रूपये व उनके जरूरी कागजात थे।

योगेश शर्मा ने कहा कि आज जो सम्मान विकास यादव को मिल रहा है यह केवल विकास यादव जी का ही  सम्मान नही है, अपितु गुरूग्राम के समस्त ऑटों चालको का सम्मान है। आज इनके इस कदम से बहुत से दूसरे लोगों को प्रेरणा मिलेगी। योगेश शर्मा ने कहा कि जल्द ही उच्च अधिकारियों के माध्यम से ऐसे सच्ची नेक नियत से अपने कार्य को करने वाले ऑटों चालको को सम्मानित करवाया जाएगा। इस अवसर पर विकास यादव ने कहा कि अगर किसी भी सवारी का सामान ऑटों मेें छुट जाएं तो उसे सहकुशल वापिस करना चाहिए। मैं हरियाणा ऑटों चालक संघ का भी आभार प्रकट करना चाहता हूं कि जो ऑटों युनियन के माध्यम से हर बार मुझ जैसे ऑटों चालको को ईमानदारी से काम करने की प्रेरणा मिलती है और आज जो सम्मान ऑटों युनियन ने मुझे दिया इसका मैं सदैव आभारी रहूुगा। इस अवसर पर हुडडा सिटी सैन्टर के प्रधान अजय कुमार, बुद्वा शेख, सुदामा कुमार, विरेन्द्र कुमार, उमेश मैहता, मनीष शर्मा, हरबीर, महीपाल, रामपाल सहित काफी संख्या में ऑटों चालको ने विकास यादव को सम्मानित किया और बधाई दी।

KOMAL

Recent Posts

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…

3 years ago

ओडिशा में तीन ट्रेन टकराईं, 238 की मौत: 900 लोग घायल, दर्दनाक तस्वीरे..

Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…

3 years ago

‘इस तरह से तो हरियाणा प्रदेश दिवालिया भी घोषित हो सकता है’ – विधायक चिरंजीव राव ने बजट पर घेरा सरकार को

चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…

3 years ago

खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर वासियों का फूटा गुस्सा, विधायक चिरंजीव राव को सुनाई अपनी व्यथा

रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…

3 years ago

भारत आठवां सबसे प्रदूषित देश : दुनिया के 50 टॉप प्रदूषित शहरों में से 39 भारत के_देखे  रिपोर्ट

पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…

3 years ago

HBSE 10th Exam : पेपर लीक करने वाले तीन छात्रों को दबोचा, प्रश्नपत्रों के फोटो खींच किया वायरल

हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…

3 years ago