कसौला चौक स्थित अदिति पैलेस पर जिला फुटबॉल संघ रेवाड़ी की जरनल बॉडी की बैठक सुशील गौड़ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें सर्व सम्मति से हरको बैंक चेयरमैन, हरियाणा सरकार अरविन्द यादव को जिला फुटबॉल संघ रेवाड़ी का अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही नवनियुक्त अध्यक्ष अरविन्द यादव की सहमति से नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। जिसमें नरेश चौहान एडवोकेट को संरक्षक, डॉ. आर बी यादव, अनुराधा, डॉ. दीपक यादव, सुशील गौड़ व धर्मवीर को उपाध्यक्ष, जसवंत सिंह कोच जिला सचिव, सत्यदेव यादव, धर्म सिंह व कुलदीप शाह को सह सचिव, एडवोकेट नवीन जांगड़ा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
कार्यकारिणी सदस्यों में कामेश्वर शर्मा, राजेन्द्र खोल, कमलनाथ बावल, दिलबाग बालावास जाट, अतुल शर्मा, सुनील ग्रोवर, यशवंत भारद्वाज, अमित यादव, एडवोकेट अनिल शर्मा, डॉ. कविता गुप्ता रेवाड़ी व रोहन यादव पूर्व जिला पार्षद को सम्मलित किया गया।
अरविन्द यादव ने संघ के जिला अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालते हुए आश्वासन दिया कि आने वाले समय मे रेवाड़ी फुटबॉल नर्सरी को देश की चुनिंदा नर्सरियों में स्थान दिलाने का भरसक प्रयत्न करेंगे। उन्होंने अपने स्कूल, कालेज के संस्मरण सांझा करते हुए कहा कि वे शिक्षा दीक्षा के साथ भोपाल में हॉकी और फुटबाल टीम के कप्तान भी रहे हैं। संघ के सभी नवनियुक्त सदस्यों ने यह दायित्व मिलने पर आभार व्यक्त करते हुए फिर से खेलों जुड़ने पर खुशी जाहिर की।