CLICK ON THE NOTIFICATION BELL ICON, For Daily Updates
रेवाड़ी

विशेष तौर पर कराया गया अनाज मंडी के पल्लेदारों का टीकाकरण

नई अनाज मंडी रेवाड़ी में कोविड वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर के मुख्य अतिथि हरको बैंक के चेयरमैन डॉ अरविंद यादव ने रिबन काटकर वैक्सीनेशन शिविर का शुभारंभ किया । इसकी अध्यक्षता रत्नेश बंसल प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा ने की, विशिष्ट अतिथि सुनील ग्रोवर जिला उपाध्यक्ष भाजपा, डॉक्टर पवन गोयल प्रधान इंडियन मेडिकल एसोसिएशन रेवाड़ी व राकेश गर्ग प्रधान लायंस क्लब थे इसके आयोजक पार्षद राजेंद्र सिंघल जी ने बताया कि शिविर में 380 लोगों के टीकाकरण किया गया जिसमें 122 दोज दूसरी व 258 पहली दोज लगाई गई। इसमें विशेष तौर पर अनाज मंडी के पल्ले दारों के टीकाकरण कराया गया इस वैक्सीनेशन शिविर को कामयाब बनाने में कुतुबपुर पीएचसी सेंटर डॉ रजत वह उनकी नर्सिंग टीम का विशेष योगदान रहा। सिविल सर्जन डॉ कृष्ण कुमार व नोडल अधिकारी डॉ अशोक कुमार का विशेष धन्यवाद दिया ।

Tags

Related Articles

Back to top button