रेवाड़ी

“रेवाड़ी की जनता जूंझ रही अनेको समस्याओं से और अधिकारी सौ रहे चैन की नींद”…!

रेवाडी। पूर्व मंत्री कैप्टेन अजय सिंह यादव नजर आए एक्शन मूड में और कंपनी बाग पंहूचकर अधिकारियों को लगाई फटकार। यादव ने कहा कि जनता सिविर, रोड, पानी की समस्याओं से जूंझ रही है और अधिकारी चैन की नींद सौ रहे हैं। नगर परिषद में भष्ट्राचार को इतना बोलबाला है कि जो कमीशन दे रहा है सिर्फ उसी का ही काम हो रहा है। जनता नगर परिषद के चक्कर काटती रहती है अधिकारियों को फोन करती रहती है लेकिन जनता की कोई सुनने वाला नही है। दूसरी तरफ चेयरपर्सन बोलती हैं कि जनता का कोई भी कार्य तब होगा जब पार्षद लिख कर देगा। शहर में प्रशासन नाम की कोई चीज नही बची है, चारों तरफ भष्ट्राचार का आलम है।
कैप्टेन अजय सिंह यादव ने कंपनी बाग का दौरा करने के बाद पत्रकारों को जानकारी देेते हुए बताया कि यहां पर पानी की पाईप लाईन डाले बिगैर ही रोड बना दिया और पानी की पाईप लाईन डालगें तब रोड को दोबारा तोडा जाएगा इस तरह से जनता के खून-पसीने की गाढी कमाई को अधिकारी पलीता लगा रहे हैं और दूसरी गली में लोगों ने पैसा इकट्टा करके गत 6 अक्टूबर से गली को खोदा हुआ है, लेकिन नगर परिषद द्वारा आज तक भी वहां पीने के पानी की पाईप लाईन नही डाली गई है। यहां से बच्चे और बुर्जुग भी निकलते हैं यदि वहां पर कोई गिर गया और कोई हादसा हो गया तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा।
यादव ने धारूहेडा चुंगी पंहूचकर सडकों व गंदगी पर भी नाराजगी जताते हुए कहा कि मैंने कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में पीलर बोक्स स्कीम के तहत मीनी बाई पास का निमार्ण बनवाया था, ताकि सरकुलर रोड का लोढ थोडा कम हो सके। लेकिन आज यहां रोड की खस्ता हालत व गंदगी को देकर बडा दुख होता है। कैप्टेन अजय सिंह ने कहा कि जिला उपायुक्त यशेंद्र सिंह और डीएमसी आशीमा सांगवान को शहर का दौरा करना चाहिए और लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई करनी चाहिए, तभी रेवाडी शहर सुंदर बन पाएगा। यादव ने कहा कि चुनाव के समय में भाजपा नेता लंबे चौडे वायदे करके वोट हथिया लेते हैं उसके बाद घर में दुबक कर बैठ जाते हैं। राव इंद्रजीत सिंह ने बोला था कि रेवाडी को पेरिस बना देगें जबकि पिछले 7 साल में भाजपा ने रेवाडी को बहूत पीछे धकेल दिया है। यहां बनने वाले लडकों के कॉलेज की जमीन को नीजी हाथों में बेच रहे हैं, यहां के बस स्टैंड का अता पता नही है, लडकियों के सरकारी स्कूल की बनने वाली बिल्डिंग की फाईल चंडीगढ में ही गुम कर दी गई है और ना ही माजरा श्योराज में मेडिकल कॉलेज बन पाया है।
KOMAL

Recent Posts

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…

2 years ago

ओडिशा में तीन ट्रेन टकराईं, 238 की मौत: 900 लोग घायल, दर्दनाक तस्वीरे..

Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…

3 years ago

‘इस तरह से तो हरियाणा प्रदेश दिवालिया भी घोषित हो सकता है’ – विधायक चिरंजीव राव ने बजट पर घेरा सरकार को

चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…

3 years ago

खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर वासियों का फूटा गुस्सा, विधायक चिरंजीव राव को सुनाई अपनी व्यथा

रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…

3 years ago

भारत आठवां सबसे प्रदूषित देश : दुनिया के 50 टॉप प्रदूषित शहरों में से 39 भारत के_देखे  रिपोर्ट

पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…

3 years ago

HBSE 10th Exam : पेपर लीक करने वाले तीन छात्रों को दबोचा, प्रश्नपत्रों के फोटो खींच किया वायरल

हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…

3 years ago