रेवाड़ी

सीवर ओवरफ्लो की गिरफ्त मे रेवाड़ी का कंपनी बाग़

रेवाडी शहर में सीवर ओवरफ्लो की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों ने पूर्व मंत्री कैप्टेन अजय सिंह यादव को अवगत कराया। शहर के कंपनी बाग के लोगों ने बताया कि पिछले 2 साल से कंपनी बाग में सीवर ओवरफ्लो की समस्या है। लोगों ने इसकी शिकायत संबंधित हर अधिकारी को कर दी है, लेकिन कहीं कोई भी सुनवाई नही हो रही है। हालात यहां पर ऐसे हो गए हैं कि हर घर में आदमी बिमार हो गए हैं और बहूत ज्यादा दुर्गंध आती है। लोगों को अपनी नौकरी और बच्चों को स्कूल में सीवर के पानी में से निकल कर स्कूल जाना पड रहा है।
पूर्व मंत्री कैप्टेन अजय सिंह यादव ने लोगों की समस्या सुनकर नगर परिषद के ईओ को फोन कर इसकी जानकारी दी और जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। यादव ने कहा कि सीवर सिस्टम हर वार्डो मे खराब है। जमीनी हकीकत पर भाजपा जिरो लेवल पर है। सरकार केवल दिखावे का काम करती है। धरातल पर कार्य कुछ नही है। बरसात के मौसम से पहले सीवर की अच्छे से सफाई होनी चाहिए ताकि शिविर ओवरफ्लो न हों। लेकिन जनता की समस्याओं की तरफ किसी का ध्यान नही है। आज शहर की दुर्दशा हो गई है। लोगों को समय पर पानी नही मिल रहा है, बिजली के कट लग रहे हैं। जगह-जगह सीवर ओवरफ्लो हो रहे हैं, स्ट्रीट लाईट नही जलती है। जबकि बरसात के मौसम में रात के समय में तो लोगों को बहूत मुसीबत का सामना करना पडता होगा। पूर्व मंत्री ने कहा कि वहीं लोगों को प्रोपट्र्री आईडी को लेकर भी नगर परिषद के चक्कर काटने पड रहे हैं। मौजूद सरकार जानभूझकर लोगों को परेशान करने में लगी हुई है।
KOMAL

Recent Posts

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…

2 years ago

ओडिशा में तीन ट्रेन टकराईं, 238 की मौत: 900 लोग घायल, दर्दनाक तस्वीरे..

Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…

3 years ago

‘इस तरह से तो हरियाणा प्रदेश दिवालिया भी घोषित हो सकता है’ – विधायक चिरंजीव राव ने बजट पर घेरा सरकार को

चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…

3 years ago

खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर वासियों का फूटा गुस्सा, विधायक चिरंजीव राव को सुनाई अपनी व्यथा

रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…

3 years ago

भारत आठवां सबसे प्रदूषित देश : दुनिया के 50 टॉप प्रदूषित शहरों में से 39 भारत के_देखे  रिपोर्ट

पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…

3 years ago

HBSE 10th Exam : पेपर लीक करने वाले तीन छात्रों को दबोचा, प्रश्नपत्रों के फोटो खींच किया वायरल

हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…

3 years ago