CLICK ON THE NOTIFICATION BELL ICON, For Daily Updates
देश/विदेशराजनीतिराज्य

सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी के इस्तीफे की अटकलों का कांग्रेस ने किया खंडन

CWC की कल बैठक : विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद कांग्रेस कार्यसमिति की यह बैठक होने जा रही है

कांग्रेस का यूपी समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में बेहद खराब प्रदर्शन रहा है. उसने पंजाब में भी सत्ता गंवा दी है. अब उसके पास अपने बलबूते सिर्फ राजस्थान और छत्तीसगढ़ में ही सरकार बची है.

कांग्रेस ने रविवार को होने वाली कार्यसमिति की बैठक में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के इस्तीफे की पेशकश की अटकलों का खंडन किया है. कांग्रेस ने स्पष्ट तौर पर इन खबरों का खंडन किया है. कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, अज्ञात सूत्रों के हवाले से कथित तौर पर इस्तीफे की पेशकश की खबर पूरी तरह अनुचित और गलत है.

Tags

Related Articles

Back to top button