CLICK ON THE NOTIFICATION BELL ICON, For Daily Updates
देश/विदेशराज्यहरियाणा
Trending

2,067 नए मामले : दिल्ली में 600 के पार…

देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,067 नए मामले सामने आए हैं. कोविड केसों में 65.7 प्रतिशत उछाल देखा गया है. पिछले 24 घंटे में कोरोना से 40 लोगों की मौत हुई है. इसके साथ ही कोरोना से होने वाली कुल मौतों की संख्या बढ़कर 522,006 हो गई है.

दिल्ली में मंगलवार को 600 के अधिक कोरोना के नए मामले दर्ज किए गए. हालांकि राहत की बात केवल यह मानी जा सकती है कि संक्रमण दर में कमी आई

केन्द्र सरकार ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र और मिजोरम को मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के कहीं भी हो रहे प्रसार को रोकने के लिए कड़ी निगरानी रखने और चिंता वाले क्षेत्रों में जरूरत पड़ने पर पहले से ही कदम उठाने के सुझाव दिए हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने एक पत्र में दिल्ली और चार राज्यों को ‘‘जांच, पहचान, उपचार, टीकाकरण और कोविड उपयुक्त व्यवहार के पालन” की पांच सूत्रीय रणनीति का पालन करने की सलाह दी. साथ ही पत्र में भीड़भाड़ वाले स्थान में मास्क पहनने पर विशेष जोर दिया गया.

देश में वर्तमान में एक्टिव केस 12340 है. कोरोना से पिछले 24 घंटे में 1547 लोग ठीक हुए हैं. इसके साथ ही ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 42513248 हो गई है. बता दें कि कल मंगलवार को 1,247 नए मामले सामने आए थे. रिकवरी दर वर्तमान में 98.76% है. डेली पॉजिटिवटी रेट 0.49% है. विकली पॉजिटिवटी रेट 0.38% है.

Tags

Related Articles

Back to top button