अपराध

ब्रास मार्केट से मोटरसाइकिल चोरी करके ले जा रहे आरोपी को मोटरसाइकिल सहित किया गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी से अब तक चोरी की सात मोटरसाइकिल तथा एक स्कूटी की बरामद

मॉडल टाउन थाना की सेक्टर-3 चौकी पुलिस द्वारा सोमवार को ब्रास मार्केट से मोटरसाइकिल को लॉक तोड़कर चोरी करके ले जा रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने मॉडल टाउन और शहर थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों से इसके अलावा 8 मोटरसाइकिल चोरी की वारदात स्वीकार की हैं। आरोपी से चोरी की इसके अलावा 7 और मोटरसाइकिल बरामद की हैं। गिरफ्तार किए आरोपी की पहचान रेवाडी के बावल थाना क्षेत्र के गांव टांकड़ी निवासी अजय कुमार पुत्र विजय कुमार के रूप में हुई है।

जांचकर्ता ने बताया कि जिला महेंद्रगढ़ के गांव मालड़ा सराय निवासी जितेंद्र कुमार ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि वह ब्रास मार्केट स्थित ईजी-डे में नौकरी करता है। प्रतिदिन की तरह उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल रेमंड शोरूम के सामने खड़ी की थी। सोमवार दोपहर को उनके शोरूम के दो गार्डों ने एक युवक को उसकी मोटरसाइकिल को दूसरी चाबी लगाकर ले जाते हुए देख लिया। इसके बाद उन्होंने जैसे ही आरोपी मोटरसाइकिल लेकर चलने लगा तो वह उसे पकड़कर शोर मचा दिया। जितेंद्र इसकी सूचना मिलते ही तुरंत बाहर आ गया। इसके बाद आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया तथा पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही सेक्टर-3 चौकी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई और आरोपी को अपनी हिरासत में ले लिया। हिरासत में लेने के बाद जब आरोपी से पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम थाना बावल के गांव टांकड़ी निवासी अजय कुमार पुत्र विजय कुमार बताया।

पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज करके मामले में आरोपी अजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह काफी समय से मोटरसाइकिल चोरी के इस काम में लगा हुआ है। उसने प्रारंभिक पूछताछ में ब्रास मार्केट से चोरी की गई मोटरसाइकिल के अलावा 8 अन्य स्थानों से भी मोटरसाइकिल व स्कूटी चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है।

पुलिस ने 7 मोटरसाइकिल तथा एक स्कूटी की बरामद, सभी रेवाडी शहर से चोरी की

जांचकर्ता ने बताया कि आरोपी द्वारा की गई पूछताछ के बाद उससे माह नवंबर 2021 में मॉडल टाउन में डायग्नोस्टिक सेंटर, नवंबर माह में ही बाल भवन स्थित कमला नर्सिंग होम, दिसंबर में ब्रास मार्केट, मार्च 2022 में सचिवालय से चोरी की गई स्कूटी, फरवरी 2022 में ब्रास मार्केट से चोरी की गई मोटरसाइकिल, अगस्त 2021 में गढ़ी बोलनी रोड स्थित दीनदयाल पैलेस, मार्च 2022 में डॉ.पवन गोयल के अस्पताल के बाहर तथा 04 अप्रैल को ब्रास मार्केट से चुराई गई 7 मोटरसाइकिल तथा एक स्कूटी को बरामद कर लिया। वहीं इसी मार्च में मॉडल टाउन स्थित शिव चौक से चुराई गई मोटरसाइकिल को आरोपी ने महेंद्रगढ़ जिला में छिपाया हुआ है। जिसको अभी बरामद किया जाना है। आरोपी से अभी और भी चोरी की वारदातों का खुलासा होने की सम्भावना है। आरोपी ने बताया कि चोरी के बाद वह इन मोटरसाइकिलों को वह सस्ते दामों में बेच देता था।

पुलिस की तरफ से आरोपी को अदालत में पेश करके दो दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी से उससे जुड़े हुए अन्य लोगों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है। साथ ही आरोपी ने जिन लोगों को यह चोरी की मोटरसाइकिलें बेची है उनकी भी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

KOMAL

Recent Posts

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…

2 years ago

ओडिशा में तीन ट्रेन टकराईं, 238 की मौत: 900 लोग घायल, दर्दनाक तस्वीरे..

Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…

3 years ago

‘इस तरह से तो हरियाणा प्रदेश दिवालिया भी घोषित हो सकता है’ – विधायक चिरंजीव राव ने बजट पर घेरा सरकार को

चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…

3 years ago

खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर वासियों का फूटा गुस्सा, विधायक चिरंजीव राव को सुनाई अपनी व्यथा

रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…

3 years ago

भारत आठवां सबसे प्रदूषित देश : दुनिया के 50 टॉप प्रदूषित शहरों में से 39 भारत के_देखे  रिपोर्ट

पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…

3 years ago

HBSE 10th Exam : पेपर लीक करने वाले तीन छात्रों को दबोचा, प्रश्नपत्रों के फोटो खींच किया वायरल

हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…

3 years ago