CLICK ON THE NOTIFICATION BELL ICON, For Daily Updates
रेवाड़ीहरियाणा

अहीर रेजिमेंट प्रोटेस्ट: रेवाडी विधायक चिरंजीव भी अपने दल बल के साथ पंहूचेगे, कप्तान अजय ने की अपील…

गुरूग्राम। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के ओबीसी सैल के राष्ट्रीय चेयरमैन एवं पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा अहिर समाज अपने स्वर्णिम सैनिक संस्कृति के लिए देशभर में जाना जाता है परंतु बहुत ही खेद का विषय है कि जिस समाज का सैनिक इतिहास इतना समृद्ध  रहा हो और उसकी रेजीमेंट का भारतीय सेना में ना होना बहुत ही खेद का विषय है अहीर समाज के रणबांकुरे ने देश की सीमाओं की रक्षा के लिए अदम्य साहस और शौर्य का परिचय देते हुए सर्वोच्च बलिदान इस देश की सीमाओं की रक्षा के लिए दिया है। अहीर समाज के योद्धाओ ने  1739 में करनाल के मैदान में जब मुग़ल फौज भाग खड़ी हुई तो नादिरशाह का मुकाबला  5000 वीर अहीर सैनिकों ने राव बालकिशन के नेतृत्व में  किया और सभी उस युद्ध में शहीद हो गए। स्वयं नादिरशाह ने वीर अहीरों की तारीफ में मुगल बादशाह से कहा कि यदि ऐसे एक दो और सेनापति मुझसे युद्ध में टकरा  जाते तो मेरा दिल्ली पहुंचना मुश्किल हो जाता। 1857 की क्रांति में राव तुला राम, राव गोपाल देव व राव किशन सिंह के नेतृत्व में नसीबपुर  नारनौल के मैदान में अंग्रेजों से दो-दो हाथ करते हुए 5000  वीर अहीरों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया । प्रथम विश्व युद्ध में 19546 व द्वितीय विश्व युद्ध में 38150 ( देश में जातीय अनुपात में सबसे अधिक सैनिक देने वाली कोम) वीर अहिर सैनिकों ने दुनिया के अंदर अंग्रेजों के साथ विभिन्न मोर्चों पर लड़ते हुए अपना परचम फहराया और ब्रिटिश भारत के तोपखाने के इतिहास में पहला विक्टोरिया क्रॉस भी इसी जाती के उमराव सिंह को दिया गया।
कैप्टन अजय सिंह ने कहा आजादी के बाद 1962 में चीन के साथ रेजांगला का युद्ध विश्व की 5 दुर्लभतम लड़ाईया में से एक जिसमें 13 कुमाऊं बटालियन की चार्ली सी कंपनी के 124 वीर अहीरों की टुकड़ी ने 3000 चीनी सैनिकों के दांत खट्टे कर दिए थे अंतिम व्यक्ति अंतिम बुलेट तक युद्ध किया। इसके अलावा हाजी पीर का युद्ध 1971 का पाकिस्तान से युद्धए कारगिल युद्ध  पार्लियामेंट् पर अटैक हो इन सभी में वीर अहीर सैनिकों ने ने अपने शौर्य का परिचय देते हुए देश की आन बान शान के लिए अपनी शहादत दी । उन्होनें बताया युद्ध में शौर्य, पराक्रम, साहस, बलिदान के लिए दिए जाने वाले  सभी  मेडल इस कौम के नाम लिखे हुए हैं। हल और हथियार की संस्कृति में विश्वास रखने वाली इस बहादुर बलिदानी कौम की अहीर रेजिमेंट की मांग जायज है अहीर रेजिमेंट का नाम हर वीर अहीर सैनिक के कांधे पर हो ना जरूरी है । मैं हरियाणा सरकार से मांग करता हूं कि हरियाणा सरकार अहीर रेजिमेंट की इस जायज मांग को भारत सरकार से मिलकर जल्द से जल्द पूर्ण करवाएं। यादव ने अपील की है कि 23 मार्च को खेडकी दौला टोल पर ज्यादा से संख्या में पंहूचे। रेवाडी विधायक चिरंजीव राव भी अपने दल बल के साथ खेडकी दौला टोल पर पंहूचेगे। विधायक चिरंजीव राव ने कई बार विधानसभा में अहीर रेजीमेंट की मांग को उठाया है।
Tags

Related Articles

Back to top button