CLICK ON THE NOTIFICATION BELL ICON, For Daily Updates
राज्यरेवाड़ी

हरियाणा मानचित्र पर छाए दुष्यंत, अनूठे अंदाज में मनाया जन्मदिन

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला रविवार को 34 वर्ष के हो गए। प्रदेशभर से उनके समर्थकों ने अपने अपने अंदाज में उनका जन्मदिन मनाया। जेजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिमन्यु राव ने दिल्ली स्थित उनके आवास पर हरियाणा मानचित्र से बना केक भेंट कर उनकी लंबी उम्र की कामना की। अभिमन्यु राव ने कहा कि बहुत कम समय ओर कम उम्र में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला अपनी शानदार कार्यप्रणाली के चलते प्रदेश के कोने कोने में अपनी अमिट छाप छोड़ चुके हैं। वे सभी 36 बिरादरी को साथ लेकर जननायक चौधरी देवीलाल के सपनों का हरियाणा बनाने के प्रति प्रतिबद्ध है।
हरियाणा का ऐसा कोई गांव या गली मोहल्ला नहीं जहां से निकली आवाज पर दुष्यंत चौटाला की मोहर नहीं लगी हो। निजी उद्योगों में 75 प्रतिशत स्थानीय युवाओं को रोजगार दिलाने की बात हो, तहसील समेत अनेक विभागों में भ्रष्टाचार को खत्म करना, पंचायती राज में महिलाओं के अधिकारों को ताकत देना, रोजगार पोर्टल समेत अनेक ऐसी योजनाओं को जमीन पर उतारना जो अभी तक कागजों में ही दौड़ रही थी। इतना ही नहीं किसानों की फसलों की समय पर खरीद, मौके पर अदायगी, प्राकृतिक आपदाओं से हुए नुकसान का उचित मुआवजा देना समेत सैकड़ों ऐसे कार्य उनके रिकार्ड में दर्ज हो चुके हैं जिसकी वजह से हरियाणा देश में  नहीं विश्व के मानचित्र पर छाया हुआ है।
Tags

Related Articles

Back to top button