HR NEWS
हरियाणा के नारनौल में चर्चित सीएल फार्म हाउस को नगर परिषद ने फिर से सील कर दिया है। पूर्व भी सीएल फार्म हाउस को 2 बार सील किया जा चुका है। रेवाड़ी रोड स्थित सीएल फार्म हाउस को इस बार उच्च न्यायालय के आदेश पर सील किया गया है। इस मौके पर जेई विकास शर्मा भी थे।
तीसरी बार हुआ सील- इस फार्म हाउस को दो बार पहले भी सील किया गया था। नप द्वारा 5 मई को आधा सील किया गया था। 10 मई को यह सील खुल भी गई थी। यह कार्रवाई मैरिज पैलेस के संचालकों द्वारा डीएमसी को 3 लाख रुपए का एक बांड और 3 माह में नक्शा स्वीकृत करवाने की मोहलत मांगने पर की गई थी। सुनवाई से पहले हटा दी थी सील- डीएमसी की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए शिकायतकर्ता रमेश ने हाईकोर्ट में अपना पक्ष रखते हुए कहा कि फार्म संचालकों की ओर से सीलिंग प्रक्रिया के खिलाफ जो रिवीजन पिटीशंस दायर की गई थी, उसकी सुनवाई की तारीख 12 मई निर्धारित की गई थी। मगर बिना सुनवाई के ही फार्म की सील हटा दी गई।
BOOK YOUR DAY..MAKE YOUR DAY GLAMROUS..
समय खत्म होने पर फिर हुई कार्रवाई- शिकायतकर्ता की अपील पर जुलाई में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने डीएमसी को फार्म हाउस की सील खोलने के आदेश को उसके अधिकार क्षेत्र से बाहर बताते हुए सील खोलने के लिए की कार्रवाई को गलत बताया था। जिसके बाद हाईकोर्ट ने डीएमसी के आदेश पर स्टे लगा दिया था। इस बीच बांड भरने के बाद मांगी गई तीन माह की समय अवधि 10 अगस्त को समाप्त हो गई। समय अवधि समाप्त होने के बाद नगर परिषद ने वीरवार को फार्म हाउस को दोबारा से सील कर दिया।
डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…
Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…
चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…
रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…
पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…
हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…