देश/विदेश

बड़े हमले की साजिश नाकाम: हरियाणा में चार संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

download HR NEWS APP– https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tech.haryana

(हरियाणा रथ) हरियाणा की करनाल पुलिस ने एक बड़े हमले की साजिश को नाकाम कर दिया है. पुलिस ने खालिस्तानी आतंकवाद व आईएसआई से जुड़े पंजाब के रहने वाले चार संदिग्ध आतंकियों को हथियारों व RDX के साथ गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक, हरियाणा के करनाल जिले में गुरुवार सुबह पुलिस ने 4 खालिस्तानी आतंकियों को नेशनल हाईवे से गिरफ्तार किया। चारों गिरफ्तार आतंकी इनोवा गाड़ी में हाईवे से गुजर रहे थे। इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने इस बारे में सूचना दी थी।

करनाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. गिरफ्तार संदिग्ध आतंकियों को लेकर करनाल एसपी ने बताया कि आतंकी हरविंदर सिंह रिंडा ने आदेश इनको दिए थे. बताया जा रहा है कि चारों संदिग्ध आतंकियों को तेलंगाना IED भेजना था.  इनको लोकेशन पाकिस्तान से भेजी गई थी. इससे पहले ये लोग दो जगहों पर IED सप्लाई कर चुके हैं. इनके खिलाफ मधुबन पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज हुई है. एसीपी इंद्री मामले की जांच करेंगे. इनके पास से देसी पिस्टल, 31 कारतूस और 3 लोहे के कंटेनर बरामद किए गए हैं. साथ ही 1 लाख 30 हजार रूपये कैश भी बरामद किए गए हैं. तीन युवक फिरोजपुर के रहने वाले हैं. 1 युवक लुधियाना का रहने वाला है. बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी की जेल में दूसरे युवक से मुलाकात हुई थी.

KOMAL

Recent Posts

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…

2 years ago

ओडिशा में तीन ट्रेन टकराईं, 238 की मौत: 900 लोग घायल, दर्दनाक तस्वीरे..

Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…

3 years ago

‘इस तरह से तो हरियाणा प्रदेश दिवालिया भी घोषित हो सकता है’ – विधायक चिरंजीव राव ने बजट पर घेरा सरकार को

चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…

3 years ago

खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर वासियों का फूटा गुस्सा, विधायक चिरंजीव राव को सुनाई अपनी व्यथा

रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…

3 years ago

भारत आठवां सबसे प्रदूषित देश : दुनिया के 50 टॉप प्रदूषित शहरों में से 39 भारत के_देखे  रिपोर्ट

पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…

3 years ago

HBSE 10th Exam : पेपर लीक करने वाले तीन छात्रों को दबोचा, प्रश्नपत्रों के फोटो खींच किया वायरल

हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…

3 years ago