CLICK ON THE NOTIFICATION BELL ICON, For Daily Updates
अपराधराज्यरेवाड़ीहरियाणा
Trending

रेवाड़ी में BMG मॉल में तोड़फोड़ : सुने.. मौजूदा बाउंसर ने क्या कहा..

हरियाणा के रेवाड़ी शहर में स्थित BMG मॉल में शुक्रवार की रात जमकर हंगामा हुआ। सिनेमा हॉल में फिल्म देखने आए कुछ लोगों ने शीशे के दरवाजे तोड़ दिए। उन्हें रोकने पहुंचे बाउंसरों के साथ भी जमकर मारपीट की गई।

मिली जानकारी के अनुसार, शहर के सरकुलर रोड स्थित BGM मॉल में नारनौल शहर से कुछ युवक शुक्रवार की रात फिल्म देखने पहुंचे थे। इनमें 2 किन्नर भी थे। बताया जा रहा है कि मॉल की तीसरी मंजिल पर स्थित सिनेमा हॉल में स्थित लेडिज टॉयलेट में एक व्यक्ति घुस गया, जिसे बाउंसरों ने वहां जाते हुए पकड़ लिया। कुछ देर गहमा-गहमी हुई और बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता गया। बताया जा रहा है कि उसके बाद आरोपी फिर से सिनेमा हॉल के अंदर पहुंचे और जमकर हंगामा किया। इस दौरान आरोपियों ने न केवल मॉल के भीतर कई दरवाजे तोड़ दिए, बल्कि बाउंसरों के साथ मारपीट भी की। इसमें दो बाउंसर घायल बताए गए हैं।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सिटी पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में ले लिया है। आरोपियों के खिलाफ भी पुलिस ने केस दर्ज किया है।

Tags

Related Articles

Back to top button