देश/विदेश

रेवाड़ी IMA का विधायक को ज्ञापन: डाक्टर के विरूद्ध जब तक जांच ना हो, तब तक मुकदमा दर्ज न हो !

रेवाडी। राजस्थान के दौसा जिले में महिला डा. अर्जना शर्मा के आत्महत्या के मामले में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन रेवाडी के पदाधिकारियों ने विधायक चिरंजीव राव को उनके निवास स्थान पहूंचकर ज्ञापन सौपा और मांग करी है जिन पुलिस अधिकारियों ने माननीय सुर्पीम कोर्ट के आदेशों के विरूद्ध जाकर निर्दोष चिकित्सकों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया और एक होनहार चिकित्सक को आत्महत्या के लिए मजबूर किया उन पर उचित कार्रवाई की जाए और भविष्य में इस तरह की दुखत घटनाओं की पुनरावृति रोकने के लिए पुलिस प्रशासन को स्पष्ठ निर्देश दिए जा कि किसी भी डाक्टर के विरूद्ध जब तक समुचित जांच ना हो तब तक मुकदमा दर्ज न किया जाए।
विधायक चिरंजीव राव ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि समाज में चिकित्सकों को ईश्वर का दर्जा दिया गया है। चिकित्सक रोगियों की जान बचाने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं। इसके बावजूद कई बार अप्रिय घटना होने पर डॉक्टर को अनावश्यक रूप से दोषी ठहराना न्यायोचित नहीं है यदि ऐसा होगा तो चिकित्सक पूरे समर्पण के साथ अपना दायित्व कैसे निभा पाएंगे। विधायक चिरंजीव राव ने बताया कि डॉक्टर अर्चना शर्मा सुसाइड केस में राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने कड़ा एक्शन लिया है। सीएम अशोक गहलोत ने दौसा पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार बेनीवाल को हटा दिया, इसके साथ ही लालसोट पुलिस उपाधीक्षक शंकरलाल मीणा को एपीओ किया गया है और लालसोट थानाप्रभारी अंकित चौधरी को सस्पेंड कर दिया गया है। दौसा में आईपीएस राजकुमार गुप्ता को नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है और मामले की प्रशासनिक जांच संभागीय आयुक्त दिनेश कुमार यादव को सौंपी गई है। इसके अलावा भी पीडित परिवार और इडियन मेडिकल एसोसिएशन की मांगों की तरफ पूरा ध्यान रखा जाएगा और सरकार से बात की जाएगी।
KOMAL

Recent Posts

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…

2 years ago

ओडिशा में तीन ट्रेन टकराईं, 238 की मौत: 900 लोग घायल, दर्दनाक तस्वीरे..

Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…

3 years ago

‘इस तरह से तो हरियाणा प्रदेश दिवालिया भी घोषित हो सकता है’ – विधायक चिरंजीव राव ने बजट पर घेरा सरकार को

चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…

3 years ago

खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर वासियों का फूटा गुस्सा, विधायक चिरंजीव राव को सुनाई अपनी व्यथा

रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…

3 years ago

भारत आठवां सबसे प्रदूषित देश : दुनिया के 50 टॉप प्रदूषित शहरों में से 39 भारत के_देखे  रिपोर्ट

पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…

3 years ago

HBSE 10th Exam : पेपर लीक करने वाले तीन छात्रों को दबोचा, प्रश्नपत्रों के फोटो खींच किया वायरल

हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…

3 years ago