रेवाड़ी

पीएम, रक्षा मंत्री, सीएम- डिप्टी सीएम को पत्र: अहीर रेजीमेंट गठन को लेकर संसद से सड़क तक शोर

भारतीय सेना में अहीर रेजीमेंट का गठन जय जवान जय किसान का सर्वोच्च सम्मान होगा

भारतीय सेना में अहीर रेजीमेंट गठन को लेकर संसद से सड़क तक मच रहे शोर में अब जननायक जनता पार्टी, हरियाणा के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिमन्यु राव ने भी अपना सुर मिला दिया है। अभिमन्यु राव ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री मनोहरलाल एवं विशेष तौर से डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला को पत्र लिखकर न्यायिक- तर्कसंगत एवं यादव समाज के सम्मान- स्वाभिमान से जुड़ी अहीर रेजीमेंट गठन की मांग को तुरंत प्रभाव से अमल में लाने की अपील की है।
पत्र में अभिमन्यु राव ने कहा है कि इतिहास गवाह है अहीर समाज अपनी स्वर्णिम सैनिक संस्कृति के लिए देशभर में विशेष एवं अलग पहचान रखता है। देश की आजादी से पहले के इतिहास से लेकर आज तक देश की एकता एवं अखंडता के लिए जितने भी युद्ध लड़े गए उसमें अहीर समाज के युवाओं की बहादुरी व शहादत गौरवशाली दस्तावेजों के साथ इतिहास में दर्ज है।
इस समाज ने देश की सीमाओं की रक्षा के लिए अदम्य साहस और शौर्य का परिचय देते हुए सदैव सर्वोच्च बलिदान दिया है। अहीर समाज के योद्धाओं ने सन1739 में करनाल के मैदान में मुग़ल फ़ौज के भाग खड़े होने के बाद नादिरशाह का मुकाबला पांच हजार वीर अहीर सैनिकों ने राव बालकिशन के नेतृत्व में किया और सभी उस युद्ध के दौरान वीरता से लड़ते हुए शहीद हो गए, स्वयं नादिरशाह ने वीर अहीरों की तारीफ में मुग़ल बादशाह से कहा कि यदि ऐसे एक दो सेनापति मुझ से युद्ध में टकराते तो मेरा दिल्ली पहुंचना मुश्किल हो जाता । सन1857 की क्रांति राव तुलाराम, राव गोपालदेव व राव किशन सिंह के नेतृत्व नसीबपुर नारनौल के मैदान में अंग्रेजो से दो-दो हाथ करते हुए 5 हजार वीर अहीरों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया । प्रथम विश्व युद्ध में 19,546 (उन्नीस हजार पाँच छियालीस) एवं द्वितीय विश्व युद्ध में 38,150 (अड़तीस हजार एक सौ पचास) देश में जातीय अनुपात में सबसे अधिक सैनिक देने वाली कौम वीर अहीर सैनिकों ने दुनिया के अंदर अंग्रेजों के साथ विभिन्न मोर्चों पर लड़ते हुए अपना परचम फहराया और ब्रिटिश भारत के तोपखाने के इतिहास में पहला विक्टोरिया क्रॉस भी वीर अहीर उमराव सिंह को दिया गया ।
आजादी के बाद सन1962 में चीन के साथ “रेजांगला का युद्ध” जोकि विश्व के 5 दुर्लभतम युद्धों में से एक है,इस युद्ध में 13 कुमाऊँ बटालियन की चार्ली सी कम्पनी के 124 वीर अहीरों की टुकड़ी ने 3000 (तीन हजार) चीनी सैनिकों के दांत खट्टे कर दिए थे और अंतिम व्यक्ति अंतिम बुलेट तक युद्ध किया । इसके अलावा हाजी पीर का युद्ध, सन1971 का पाकिस्तान युद्ध, कारगिल युद्ध अथवा संसद भवन हमला इन सभी में वीर अहीरों ने अपने शौर्य का परिचय देते हुए देश की आन बान शान के लिए अपनी शहादत देते हुए देश की सुरक्षा की । युद्ध में शौर्य, पराक्रम, साहस, बलिदान के लिए दिए जाने वाले सभी मेडल वीर अहीरों के नाम लिखे हुए हैं।
चौधरी देवीलाल ताउम्र जय जवान जय किसान के लिए जिए
अभिमन्यु राव ने डिप्टी सीएम से अपील करते हुए कहा कि जनायक चौधरी देवीलाल ने अपना पूरा जीवन जय जवान जय किसान के सम्मान व स्वाभिमान में समर्पित कर दिया था। हल और हथियार की संस्कृति में विश्वास रखने वाली इस बहादुर बलिदानी कौम की अहीर रेजिमेंट की मांग आपके नेतृत्व में स्वीकृत हो। हमारी अपील है कि आप भारत सरकार से बातचीत कर अहीर रेजिमेंट की इस जायज एवं आवश्यक मांग को जल्द ही पूरा करवाएं।
KOMAL

Recent Posts

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…

2 years ago

ओडिशा में तीन ट्रेन टकराईं, 238 की मौत: 900 लोग घायल, दर्दनाक तस्वीरे..

Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…

3 years ago

‘इस तरह से तो हरियाणा प्रदेश दिवालिया भी घोषित हो सकता है’ – विधायक चिरंजीव राव ने बजट पर घेरा सरकार को

चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…

3 years ago

खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर वासियों का फूटा गुस्सा, विधायक चिरंजीव राव को सुनाई अपनी व्यथा

रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…

3 years ago

भारत आठवां सबसे प्रदूषित देश : दुनिया के 50 टॉप प्रदूषित शहरों में से 39 भारत के_देखे  रिपोर्ट

पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…

3 years ago

HBSE 10th Exam : पेपर लीक करने वाले तीन छात्रों को दबोचा, प्रश्नपत्रों के फोटो खींच किया वायरल

हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…

3 years ago