CLICK ON THE NOTIFICATION BELL ICON, For Daily Updates
रेवाड़ीहरियाणा

शेड्यूल जारी: सामाजिक पेंशन के लिए जारी किया शेड्यूल, वार्ड अनुसार ही अपनी पेंशन लेने के लिए आएं

बचे हुए पेंशनरों को 2 जून व वार्ड नंबर 12 से 24 तक के बचे हुए पेंशनरों की पेंशन 3 जून को हाेगी वितरित 

download HR NEWS APP– https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tech.haryana

(हरियाणा रथ) नारनौल,  प्रधान डाकघर में अप्रैल माह की पेंशन 17 मई से 3 जून तक वार्ड अनुसार सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक वितरित की जाएगी। पोस्ट मास्टर ने बताया कि वार्ड नंबर 4 की पेंशन 17 मई व वार्ड नंबर 5 की 18 मई को पेंशन वितरित की जाएगी।

इसी प्रकार वार्ड 6 की 19 मई, वार्ड 8 की 20, वार्ड 9 की 21, वार्ड 10 की 23, वार्ड 11 की 24, वार्ड नंबर 13 की 25, वार्ड नंबर 14 की 26, वार्ड 15 की 27, वार्ड 17 की 28 मई को दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार वार्ड नंबर 1 व 22 की 30 मई, वार्ड नंबर 2 व 23 की 31, व वार्ड नंबर 24 की 1 जून को पेंशन दी जाएगी। वार्ड नंबर 1 से 11 तक बचे हुए पेंशनरों को 2 जून व वार्ड नंबर 12 से 24 तक के बचे हुए पेंशनरों की पेंशन 3 जून को वितरित हाेगी।

सभी पेंशनर वार्ड अनुसार ही अपनी पेंशन लेने के लिए आएं।

Tags

Related Articles

Back to top button