जम्मू-कश्मीर में पवित्र अमरनाथ गुफा के पास शुक्रवार को बादल फटने की खबर, घटना में चार लोगों की मौत होने की जानकारी मिली है. जानकारी के अनुसार, पवित्र गुफा के बाद बादल फटा है, इसमें कुछ लंगर और टेंट के बहने की जानकारी मिली है. घटना शाम करीब साढ़े पांच बजे की है. बचाव कार्य जारी है. एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और अन्य एजेंसियों की मदद से बचाव अभियान चलाया जा रहा है.

#WATCH | J&K: Visuals from lower reaches of Amarnath cave where a cloud burst was reported at around 5.30 pm. Rescue operation underway by NDRF, SDRF & other associated agencies. Further details awaited: Joint Police Control Room, Pahalgam
(Source: ITBP) pic.twitter.com/AEBgkWgsNp
— ANI (@ANI) July 8, 2022
अधिकारियों ने बताया कि अभी तक हजारों तीर्थयात्री पवित्र गुफा में बर्फ से बने शिवलिंग के दर्शन कर चुके हैं. अमरनाथ यात्रा 11 अगस्त को रक्षा बंधन के अवसर पर समाप्त होगी.





