न्यू इरा स्कूल के एडमिशन कम स्कॉलरशिप परीक्षा में उमड़ी भीड़

न्यू ईरा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कुंड में एडमिशन कम स्कॉलरशिप परीक्षा आयोजित की गई परीक्षा को लेकर इलाके से आए विद्यार्थियों में उत्साह देखा गया, सभी परीक्षार्थियों ने पहले अपना रजिस्ट्रेशन करवाया और प्रार्थना करवाई गई और इसके बाद परीक्षा प्रारंभ की गई, परीक्षार्थियों की संख्या अधिक होने पर थोड़ी असुविधा हुई क्योंकि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लगभग 3000 के आस पास करवाए गए थे परंतु परीक्षा के समय लगभग 3545 विद्यार्थी परीक्षा स्थल पर पहुंचे परंतु विद्यालय मैनेजमेंट ने उसे तुरंत संभाल लिया और बच्चों के जो पेपर कम थे उन्हें अति शीघ्र उपलब्ध करवा दिए गए 3545 विद्यार्थियों ने कक्षा पहली से बारहवीं तक के एडमिशन कम स्कॉलरशिप परीक्षाएं दी गई विद्यालय के संचालक नरेंद्र यादव ने परीक्षा देने आए विद्यार्थियों को स्कूल की गतिविधियों के बारे में बताया और बताया कि विद्यालय में एडमिशन लेने वाले विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप के माध्यम से फीस में छूट की सुविधाएं दी जाएगी, इस मौके पर विद्यालय के सभी अध्यापक एवं विद्यार्थियों के साथ आए अभिभावक मौजूद रहे.
https://www.facebook.com/100759825715119/posts/160001666457601/?sfnsn=wiwspmo





