HR NEWS
download HR NEWS APP– https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tech.haryana
(हरियाणा रथ) हरियाणा के रेवाड़ी में तेल की कालाबाजारी पर पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान 800 लीटर पेट्रोल के साथ एक आरोपी को अरेस्ट किया।
दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि बावल रोड स्थित भवाड़ी की ढाणी के पास प्रीतम अपने पशुबाड़े में टैंकर से चोरी किए गए पेट्रोल को कालाबाजारी के लिए ले जाने की तैयारी कर रहा है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां तेल चोरी का खेल चल रहा था। जहां पुलिस ने छापेमारी की उस इलाके में टैंकर से पेट्रोल और डीजल चोरी करके उसकी कालाबाजारी का खेल पिछले काफी समय से चल रहा था।
पुलिस ने प्रीतम को मौके पर ही काबू कर लिया। साथ ही 4 ड्रम में भरा करीब 800 लीटर पेट्रोल बरामद किया। इसके साथ ही तेल चोरी करने में यूज होने वाले उपकरण भी पुलिस ने अपने कब्जे में लिए है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारी को मौके पर बुलाकर पेट्रोल के सैंपल लिए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…
Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…
चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…
रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…
पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…
हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…