रेवाड़ी

निकाल फेंका ! : जब सब अपने घरों में थे, तब मौत के मुंह में इन कर्मचारियों ने काम किया- विधायक

रेवाडी। कोरोना संकट के समय आपात स्थिति में एनएचएम आउटसोर्सिंग पॉलिसी के तहत रखे गए कर्मचारियों को स्वास्थ्य विभाग ने मौखिक आदेशों के बाद घर भेज दिया है। गत 31 मार्च को खत्म हुए उनके साथ कांट्रेक्ट के बाद समय अवधि को आगे बढ़ाने की बजाए, इन कर्मचारियों को घर जाने के लिए कह दिया गया है। इसी कडी में रेवाडी के इन कर्मचारियों ने रेवाडी विधायक चिरंजीव राव के निवास स्थान पर पंहूचकर विधायक चिरंजीव राव की अनुपस्थिति में उनके स्टाफ को अपना ज्ञापन सौंपा।
विधायक चिरंजीव राव ने कहा कोरोना काल में जब पूरा जिला घरों में था उस समय मौत के मुंह में उन लोगों ने काम किया। एनएचएम आउटसोसिंग पॉलिसी के तहत जिले में 38 कर्मचारियों को रखा गया था। अब इन कर्मचारियों को कौशल विकास निगम में समायोजित करने या फिर एनएचएम में ही समायोजित करने की बजाए विभागीय अधिकारियों ने 31 मार्च को मौखिक आदेश जारी करते हुए घर जाने के लिए कह दिया है। उनकी मांग है कि उनके काम को देखते हुए उन्हें या तो कौशल विकास निगम में समायोजित किया जाए या फिर एनएचएम में ही खाली पड़े पदों पर समायोजित किया जाए।
विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि ऐसा सिर्फ रेवाडी जिले में नही हुआ है बल्कि पूरे हरियाणा सहित अन्य प्रदेशों से भी एनएचएम आउटसोर्सिंग पॉलिसी के तहत कर्मचारियों को हटाया जा रहा है जोकि कर्मचारियों के साथ सरासर अन्याय है। इसको लेकर कांग्रेस पार्टी हर प्रकार की लडाई में कर्मचारियों के साथ खडी हुई है। विधानसभा सहित लोकसभा में भी कांग्रेस पार्टी कर्मचारियों के मुद्दे को उठाएगी।
KOMAL

Recent Posts

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…

2 years ago

ओडिशा में तीन ट्रेन टकराईं, 238 की मौत: 900 लोग घायल, दर्दनाक तस्वीरे..

Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…

3 years ago

‘इस तरह से तो हरियाणा प्रदेश दिवालिया भी घोषित हो सकता है’ – विधायक चिरंजीव राव ने बजट पर घेरा सरकार को

चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…

3 years ago

खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर वासियों का फूटा गुस्सा, विधायक चिरंजीव राव को सुनाई अपनी व्यथा

रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…

3 years ago

भारत आठवां सबसे प्रदूषित देश : दुनिया के 50 टॉप प्रदूषित शहरों में से 39 भारत के_देखे  रिपोर्ट

पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…

3 years ago

HBSE 10th Exam : पेपर लीक करने वाले तीन छात्रों को दबोचा, प्रश्नपत्रों के फोटो खींच किया वायरल

हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…

3 years ago