
download HR NEWS APP– https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tech.haryana
रेवाड़ी, जिलाधीश अशोक कुमार गर्ग ने नगर पालिका बावल आम चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न करवाने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
जिलाधीश ने बताया कि नगर पालिका बावल चुनाव में मैनपावर मैनेजमेंट के लिए नोडल अधिकारी डीआरओ रेवाडी, ईवीएम व मैटिरियल मैनेजमेंट के लिए नायब तहसीलदार धारूहेड़ा, रेडमार्ईजेशन के लिए कार्यकारी अभियंता पंचायती राज व डीआईओ रेवाडी, ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट के लिए सचिव आरटीए व महाप्रबंधक रोडवेज, ट्रेनिंग मैनेजमेंट के लिए संबंधित आरओ, एआरओ साथ मेें ईवीएम मास्टर ट्रेनर, एमसीसी क्रियान्वयन के लिए कार्यकारी अभियंता लोक निर्माण विभाग भवन एवं सडक़े, शिकायत निवारण के लिए स्टेट ऑफिसर एचएसवीपी रेवाड़ी, खर्च निगरानी के लिए ट्रेजरी ऑफिसर रेवाडी, ऑब्जर्वर के लिए लाईजन अधिकारी जनरल ऑबजर्वर मुकेश कैन एईटीओ डीईटीसी, खर्च ऑबजर्वर ललित चौधरी एईटीओ डीईटीसी, रिजर्व रोहताश सिंह टीर्आ डीईटीसी, कानून एवं आदेश व जिला सुरक्षा प्लान के लिए उपमंडल अधिकारी ना. रेवाड़ी व डीएसपी बावल, मीडिया कॉम्युनिकेशन के लिए जिला सूचना एवं जनसपर्क अधिकारी रेवाडी, कम्प्यूटराईजेशन के लिए डीआईओ तथा सर्विस वोटरों लिए सचिव नगर पालिका बावल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।





