रेवाड़ी

पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव को राष्ट्रीय अखिल भारतीय कांग्रेस का ओबीसी सेल का चेयरमैन बनाया गया

अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव को अपने ओबीसी विभाग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। अपनी नियुक्ति के लिए उन्होंने शीर्ष नेतृत्व श्रीमती सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, संगठन महासचिव वेणु गोपाल और के राजु इत्यादि नेताओं का आभार व्यक्त किया है। पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह ने छत्तीसगढ के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू की जगह यह पद संभाला है। कैप्टन अजय सिंह रेवाडी विधानसभा से लगातार 6 बार विधायक रहे हैं और कई विभाग के मंत्री भी रहे हैं। झाडसा, गुरूग्राम स्थित उनके कार्यालय पर आज बधाई देने वालों का तांता लगा रहा, कांग्रेसियों ने बुके व फूलमाला पहनाकर उनको शुभकामनाएं दी इस दौरान मीडिया से वार्तालाप में उन्होंने कहा मुझ पर विश्वास दिखा कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने जिम्मेदारी सौंपी है उसको अपनी पूरी निष्ठा व लगन के साथ निभाउंगा, श्रीमती सोनया गांधी जी ने पहले भी मुझे जिम्मेदारी सौंपते हुए सीएलपी लीडर व प्रदेश में वित्त मंत्री भी बनाया था।
कैप्टन अजय सिंह ने कहा कि पूरे देश में दौरा कर ज्यादा से ज्यादा ओबीसी के लोगों को पार्टी से जोडा जाएगा वहीं ओबीसी सैल का ब्लॉक लेवल से प्रदेश लेवल तक पुर्नगठन किया जाएगा। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार में ओबीसी वर्ग को अलग-थलग कर दिया है, न नौकरी मिलती है और आरक्षण में भी क्रिमी लेयर लगा दी है जिससे ओबीसी वर्ग को आरक्षण का सही से लाभ नही मिल पाता है। इसके अलावा जातीय जनगणना पर भी कांग्रेस आलाकमान से चर्चा की जाएगी। कैप्टन अजय सिंह ने बताया कि आगामी 7 मार्च को 24 अकबर रोड नई दिल्ली में सांय 4 बजे ओबीसी की पहली मीटिंग होगी जिसमें प्रदेश के सभी इंचार्ज व प्रदेश अध्यक्षों को बुलाया जाएगा।
कैप्टन अजय सिंह ने कहा कि एन सी आर में हाई राइज बिल्डिंग में रहने वालों को बडा खतरा लग रहा है चिंटल में फ्लोर गिरने के बाद भी सरकार कोई एक्शन नही ले रही है जबकि बहूत सी बिल्डिंगों से शिकायत आ रही है इसलिए हाई राइज बिल्डिंगों की ओडिट होनी चाहिए।
KOMAL

Recent Posts

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…

2 years ago

ओडिशा में तीन ट्रेन टकराईं, 238 की मौत: 900 लोग घायल, दर्दनाक तस्वीरे..

Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…

3 years ago

‘इस तरह से तो हरियाणा प्रदेश दिवालिया भी घोषित हो सकता है’ – विधायक चिरंजीव राव ने बजट पर घेरा सरकार को

चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…

3 years ago

खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर वासियों का फूटा गुस्सा, विधायक चिरंजीव राव को सुनाई अपनी व्यथा

रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…

3 years ago

भारत आठवां सबसे प्रदूषित देश : दुनिया के 50 टॉप प्रदूषित शहरों में से 39 भारत के_देखे  रिपोर्ट

पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…

3 years ago

HBSE 10th Exam : पेपर लीक करने वाले तीन छात्रों को दबोचा, प्रश्नपत्रों के फोटो खींच किया वायरल

हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…

3 years ago