रेवाड़ी

विधायकों पर लगा रहे आरोप, सरकार की मंशा नही है विकास कार्य कराने की : चिरंजीव राव

रेवाडी/चंडीगढ हरियाणा के विधायकों को उनके हलके के लिए 5 करोड़ की योजना पर छिड़े विवाद के बीच रेवाडी विधायक चिरंजीव राव ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार के पास इसकी सही जानकारी नहीं है और सरकार के ही अधिकारियों की लेटलतीफी की वजह से सरकार के पास मेरे कार्यों की सूची नहीं पहुंच पाई है। विधायक चिरंजीव राव ने बताया कि  उन्होंने 8 महीने पहले रेवाडी विधानसभा के कार्यों की सूची संबंधित अधिकारियों को रेवाडी में दे दी थी और सरकार चाहे तो रिकॉर्ड में जांच भी करा ले, इतना ही नही सूची देने के बाद भी मैं रेवाडी उपायुक्त के संपर्क में रहा और मंत्रियों से भी संपर्क करता रहा इसके अलावा मेरा कार्यालय स्टाफ निरंतर संबंधित अधिकारियों के संपर्क में भी रहा है। लेकिन अधिकारी गुमराह करते रहे।
विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि रेवाड़ी में होने वाले कार्यों की सूची सरकार तक नही पंहूचने की वजह सरकार के अधिकारी हैं जो निरंतर गुमराह करते आ रहे हैं या फिर यह सरकार की भी साजिश हो सकती है। विधायक चिरंजीव राव ने सरकार से मांग करी है कि यदि यह सारी गलतियां अधिकारियों की है तो उन पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई अधिकारी इस प्रकार की लापरवाही न करें।  विधायक चिरंजीव राव ने मुख्यमंत्री कार्यालय में भी बात करी और कहा कि उन्होंने 8 महीने पहले ही अपने कार्यों की सूची संबंधित विभाग को जमा कर दी है तो उनकी क्या गलती है। संबंधित विभाग को अपना एस्टीमेट बनाकर के सरकार के पास भेजना चाहिए था।
उन्होंने कहा कि एक विधायक को अपने पूरे कार्यकाल 5 वर्ष में एक बार ही तो 5 करोड रूपये मिलते हैं जिनसे उनकी विधानसभा में कार्य होने हैं तो अब भी सरकार के पास ढाई वर्ष का कार्यकाल बचा है अगर उनकी मंशा साफ है और सबका साथ और सबका विकास करना चाहती है तो अपने अधिकारियों को आदेश करें कि वह जल्द से जल्द एस्टीमेट बनाए और रेवाड़ी में जो कार्य उन्होंने दिए है उनको पूरा करें।
विधायक चिरंजीव राव ने कहा मेरे पास भी सरकार की तरफ कोई मैसेज नही आया कि उन्होंने अभी तक अपने कार्यों की सूची नही दी है तो फिर सीधे अखबारों में सरकार की तरफ ब्यान किस आधार पर दिया है। उन्होंने कहा वे निरंतर अपने ईलाके की आवाज विधानसभा में उठाते रहते हैं उनमें से भी सरकार ने कौन से कार्य पूरे कर दिए हैं। मौजूदा भाजपा सरकार का रवैया समझ से परे हैं इनकी कार्य करने की मंशा तो है नही और आरोप विधायकों पर लगाए जा रहे हैं।
KOMAL

Recent Posts

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…

3 years ago

ओडिशा में तीन ट्रेन टकराईं, 238 की मौत: 900 लोग घायल, दर्दनाक तस्वीरे..

Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…

3 years ago

‘इस तरह से तो हरियाणा प्रदेश दिवालिया भी घोषित हो सकता है’ – विधायक चिरंजीव राव ने बजट पर घेरा सरकार को

चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…

3 years ago

खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर वासियों का फूटा गुस्सा, विधायक चिरंजीव राव को सुनाई अपनी व्यथा

रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…

3 years ago

भारत आठवां सबसे प्रदूषित देश : दुनिया के 50 टॉप प्रदूषित शहरों में से 39 भारत के_देखे  रिपोर्ट

पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…

3 years ago

HBSE 10th Exam : पेपर लीक करने वाले तीन छात्रों को दबोचा, प्रश्नपत्रों के फोटो खींच किया वायरल

हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…

3 years ago