गुरूग्राम। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व बिजली मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा इतनी भीषण गर्मी के मौसम में भी जनता को बिजली संकट झेलना पड रहा है जिसके लिए पूरे तरीके से सरकार जिम्मेदार है। सरप्लस उत्पादन क्षमता होने के बावजूद पिछले डेढ साल से प्रदेश के पावर प्लांट बंद पडे हैं। लेकिन सरकार अब भी कोई व्यवस्था नही कर पा रही है यह बिजली संकट अभी और घहराने वाला है क्योंकि यमुना नगर थर्मल प्लांट और पानीपत थर्मल प्लांट में केवल एक सप्ताह का स्टाक ही बचा है।
कैप्टन अजय सिंह ने कहा भाजपा सरकार ने पिछले आठ साल में हरियाणा में एक भी बिजली उत्पादन का नया प्लांट नही लगया है तो फिर बिजली की पूर्ति कैसे होगी यदि सरकार स्वयं बिजली उत्पान करें तो एक युनिट मात्र 2 से 3 रूपये की पडती है लेकिन सरकार द्वारा मंहगे रेट पर बिजली खरीदी जा रही है। उन्होंने कहा अदानी ग्रुप द्वारा हरियाणा को 25 साल के लिए 1435 मेगावाट बिजली देने का करार किया था लेकिन अब कोयला ऑस्ट्रेलिया से लाना पड रहा है इसलिए वे उसके लिए अतिरिक्त राशि बिजली वितरण निगमों से मांग रही है जोकि एग्रीमेंट का उल्लघंन है।
कैप्टन अजय सिंह ने कहा बिजली के कटो के कारण उद्दोगों में काम ठप पडा हुआ है, किसान सडकों पर उतर आए हैं और ग्रामीण भी धरना दे रहे हैं। बिजली निगम ने बिजली देने का जो शुडयुल बनाया हुआ है उसके बाद भी कट लग रहे हैं। सरकार की तरफ से कोई भी ठोस जवाब नही दिया जा रहा है कि आखिरकार कब तक समाधान होगा, जनता त्राही-त्राही कर रही है। यादव ने मांग करी है कि सरकार को इस पर संज्ञान लेना चाहिए और जनता को बिजली के कटों से जल्द से जल्द छुटकारा दिलवाना चाहिए