
गुरूग्राम, गुरूग्राम के राजेंद्रा पार्क में स्थित सरकारी स्कूल को दूसरे स्कूल में स्फिट करने को लेकर विद्दार्थियों के अभिभावकों ने जमकर बवाल काटा। वहीं मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने सरकार को घेरते हुए कहा कि बेटी बचाओं- बेटी पढाओं का नारा देने वाली भाजपा सरकार चाहती तो इन बच्चों के स्कूल को बंद नही किया जाता लेकिन सरकार ने स्कूल का पक्ष माननीय न्यायालय में ठीक ढंग से नही रखा और नतीजा यह है कि आज यहां पढ रहे करीब 400 विद्दार्थियों को स्कूल से निकाला जा रहा है, जिसको लेकर अभिभावकों में भी नाराजगी है।
कैप्टन अजय सिंह यादव ने मौके पर गुरूग्राम जिला उपायुक्त को फोन किया और सारे मामले की जानकारी दी और अभी फिलहाल स्कूल को वहीं पर रूकवा दिया गया है। यादव ने कहा कि इस मामले की ठीक ढंग से जांच होनी चाहिए यदि यह जमीन किसी की है तो यहां स्कूल कैसे बना। लेकिन फिलहाल तो यहां पर 400 से ज्यादा पढ रहे हैं तो सरकार को कोई रास्ता निकालना चाहिए और विद्दार्थियों की पढाई खराब नही होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि न्यायालय में दूसरी पार्टी यहां के लोगों को बनाना चाहिए था ताकि ये सच्चाई कोर्ट के सामने रख सकें। क्योंकि स्थानीय लोगों के पास काफी कागजात हैं। यादव ने कहा मैं इनके साथ खडा हुं और इस तरह से बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड नही होने देंगे। सरकार और शिक्षा विभाग को आस-पास में कहीं और बिल्डिंग देनी चाहिए जहां पर ये विद्दार्थी पढ सकें।




