रेवाड़ी

रेवाड़ी डीसी ने ब्रास मार्केट में पानी निकासी व्यवस्था को लेकर लिया कड़ा संज्ञान..

डीसी ने दिए आदेश- शहरी निकाय ब्रास मार्केट ग्रीन बेल्ट की सफाई व्यवस्था के साथ पार्किंग के लिए करें कार्य योजना तैयार

रेवाड़ी, डीसी अशोक कुमार गर्ग ने ब्रास मार्केट निवासियों की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए मंगलवार की सुबह मार्केट का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने ब्रास मार्केट में दूषित पानी की निकासी सहित सीवरेज, साफ-सफाई व पार्किंग व्यवस्था को लेकर नगर परिषद व जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जलभराव की स्थिति पैदा न हो इसके लिए जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी योजनाबद्ध तरीके से कदम उठाएं। उन्होंने निरीक्षण के दौरान ब्रास मार्केट पार्क के सुधारीकरण व सौंदर्यीकरण के लिए भी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।
डीसी गर्ग ने जलभराव की स्थिति पर संज्ञान लेते हुए नगर परिषद, सिंचाई व जनस्वास्थ्य विभाग के साथ ही लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को मौजूदा परिस्थिति अनुरूप जल निकासी के लिए व्यापक प्रबंध सुनिश्चित करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि भविष्य में किसी भी प्रकार से विभागीय लापरवाही के कारण जल भराव की स्थिति पैदा न हो इस बारे विभाग विशेष तौर पर ध्यान दें। उन्होंने ब्रास मार्केट क्षेत्र में पार्किंग व्यवस्था को योजनाबद्ध तरीके से विकसित करते हुए आमजन की सुविधा का ध्यान रखने बारे कहा। डीसी अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि शहरी क्षेत्र में जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन की ओर से व्यापक कदम उठाए जा रहे हैं।

उन्होंने आमजन व दुकानदारों से अपील की कि वे कूड़ा-करकट सडक़ों पर अथवा नालियों में न फैंके, इसके लिए कूड़ेदान का प्रयोग करें। उन्होंने आमजन व दुकानदारों से शहर के सौंदर्यकरण व सुधारीकरण को लेकर प्रशासन का सहयोग करने का आह्वïान किया। उन्होंने कहा कि ग्रीन बैल्ट का पर्यावरण संरक्षण व स्वच्छ वातावरण के मद्देनजर नियमित सफाई कार्य किया जाए। सीवरेज सिस्टम को भी दुरूस्त करते हुए जन निकासी के भी स्थाई प्रबंध सुनिश्चित करने के आदेश निरीक्षण के दौरान डीसी ने दिए।

 

KOMAL

Recent Posts

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…

2 years ago

ओडिशा में तीन ट्रेन टकराईं, 238 की मौत: 900 लोग घायल, दर्दनाक तस्वीरे..

Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…

3 years ago

‘इस तरह से तो हरियाणा प्रदेश दिवालिया भी घोषित हो सकता है’ – विधायक चिरंजीव राव ने बजट पर घेरा सरकार को

चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…

3 years ago

खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर वासियों का फूटा गुस्सा, विधायक चिरंजीव राव को सुनाई अपनी व्यथा

रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…

3 years ago

भारत आठवां सबसे प्रदूषित देश : दुनिया के 50 टॉप प्रदूषित शहरों में से 39 भारत के_देखे  रिपोर्ट

पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…

3 years ago

HBSE 10th Exam : पेपर लीक करने वाले तीन छात्रों को दबोचा, प्रश्नपत्रों के फोटो खींच किया वायरल

हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…

3 years ago