रेवाड़ी

हरियाणा सरकार ने अपने फैसले पर लिया यूटर्न, दबाव में झुकना पडा..: विधायक चिरंजीव

रेवाडी। विधायक चिरंजीव राव ने कहा पिछले कई फैसलों की तरह एक बार फिर हरियाणा सरकार ने अपने एक ओर फैसले पर यूटर्न लिया है। अब हरियाणा सरकार ने निजी स्कूलों में नियम 134ए खत्म करने के फैसले को वापस लिया है, ऐसा हरियाणा सरकार ने कांग्रेस पार्टी के दबाव में किया है। क्योंकि हरियाणा सरकार द्वारा नियम 134 ए के तहत प्राइवेट स्कूलों में गरीब छात्रों को प्रवेश देने वाले नियम को खत्म कर दिया था। जिसके तहत प्राइवेट स्कूलों में गरीब छात्रों को प्रवेश देने के लिए 10 पर्सेंट कोटा निर्धारित किया गया था। इसके तहत छात्र प्राइवेट स्कूल में प्रवेश ले सकते थे और 12वीं तक की पढ़ाई पूरी कर सकते थे। इसके लिए कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार पर निरंतर दबाव बनाया था और दबाव में आखिरकार भाजपा सरकार को झूकना पडा है। अब गरीब छात्रों का प्राइवेट स्कूलों में पढऩे का सपना पूरा हो पाएगा।

राव ने कहा इसके अलावा सरकार ने दबाव में आकर पहली कक्षा मेें प्रवेश के लिए शिक्षा के अधिकार को भी लागू करना पडा है। शिक्षा के अधिकार के तहत निजी स्कूलों में 25 प्रतिशत सीटें गरीब परिवारों के बच्चों के लिए आरक्षित होगीं। चिरंजीव राव ने कहा सरकार एक के बाद एक जनविरोधी निणर्य लेकर आती है। सरकार द्वारा बिना सोचे समझे ही जनविरोधी निणर्य जनता को थौंप दिए जाते हैं। लेकिन कांग्रेस सरकार जनता के साथ ऐसा नही होने देगी और सरकार को मनमानी नही करने देगी

KOMAL

Recent Posts

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…

3 years ago

ओडिशा में तीन ट्रेन टकराईं, 238 की मौत: 900 लोग घायल, दर्दनाक तस्वीरे..

Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…

3 years ago

‘इस तरह से तो हरियाणा प्रदेश दिवालिया भी घोषित हो सकता है’ – विधायक चिरंजीव राव ने बजट पर घेरा सरकार को

चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…

3 years ago

खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर वासियों का फूटा गुस्सा, विधायक चिरंजीव राव को सुनाई अपनी व्यथा

रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…

3 years ago

भारत आठवां सबसे प्रदूषित देश : दुनिया के 50 टॉप प्रदूषित शहरों में से 39 भारत के_देखे  रिपोर्ट

पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…

3 years ago

HBSE 10th Exam : पेपर लीक करने वाले तीन छात्रों को दबोचा, प्रश्नपत्रों के फोटो खींच किया वायरल

हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…

3 years ago