रेवाड़ी
टला बडा हादसा, ट्रेन मैनेजर की सजगता से

आज सुबह ट्रेन मैनेजर रामचन्द्र मीणा की सजकता ने एक बहुत बडा हादसा होने से बचा लिया। रेवाड़ी जांक्शन स्टेशन पर पहुंचकर ट्रेन मैनेजर ने देखा कि आसोदा हरियाणा से राजकोट गुजरात के लिए जाने वाली गाड़ी के इंजन से बारहवें वैगन से LPG गैस का रिसाव बहुत अधिक हो रहा था उन्होंने तुरंत स्टेशन मास्टर और कंट्रोल रूम में नोट करवाया, कंट्रोलर ने तुरंत गाड़ी को रुकवाकर न्यू अटेली स्टेशन पर रुकवाया, जहां IOCL की पूरी टीम द्वारा वेगन के दरवाजे को टाइट बंद करके सील किया





