हरियाणा

NO Vaccination- NO Entry : हरियाणा में वैक्सीन नहीं लगवाने वालों पर 1 जनवरी से सख्ती

बस-रेलवे स्टेशन-होटल व मॉल्स  में नहीं मिलेगा प्रवेश

हरियाणा में कोरोना वैक्सीन नहीं लगवाने पर अब एक जनवरी से कार्रवाई होगी। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान यह अहम जानकारी दी है। विज ने कहा कि वैक्सीन की दोनों खुराक नहीं लगवाने वाले व्यक्तियों को बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, मॉल्स और होटल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इस दौरान विज ने यह भी कहा कि कोरोना से मौत पर आश्रितों को मुआवजा दिया जा रहा है। उन्होंने जानकारी दी है कि हरियाणा के ओमिक्रॉन वैरिएंट के अब तक छह मामले सामने आए हैं। गुरुग्राम के विदेश से लौटे तीन लोग संक्रमित मिले हैं। वह दिल्ली के अस्पताल में भर्ती हैं।
प्रदेश में 43 नए कोरोना पॉजिटिव मिले
हरियाणा में मंगलवार को 43 नए मामले सामने आए हैं। यह मामले सोमवार को मिले 31 से 12 अधिक हैं और पिछले दो माह में सबसे अधिक हैं। वहीं, सिरसा में एक मरीज की मौत हो गई। राज्य में कोरोना के सबसे अधिक मरीज गुरुग्राम में 23 मिले हैं। वहीं पंचकूला 8, फरीदाबाद 6, करनाल 3, सिरसा-यमुनानगर, झज्जर 1-1 में एक कोरोना का नया मरीज मिला है। इस समय प्रदेश में कुल एक्टिव केस 234 हो गई है, इनमें से 180 होम आइसोलेशन में हैं। एक दिन की संक्रमण दर 0.15 और कुल 5.42 फीसदी हो गई है। रिकवरी दर 98.66 और मृत्यु दर 1.30 प्रतिशत है। अब तक कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 10062 पहुंच गई है।
गुरुग्राम कोरोना के खिलाफ 100 प्रतिशत टीकाकरण लक्ष्य हासिल करने वाला हरियाणा व राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) का पहला जिला बन गया है। यहां 128 प्रतिशत पात्र आबादी को पहली व 100 प्रतिशत पात्र लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जा चुकी है।
KOMAL

Recent Posts

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…

2 years ago

ओडिशा में तीन ट्रेन टकराईं, 238 की मौत: 900 लोग घायल, दर्दनाक तस्वीरे..

Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…

3 years ago

‘इस तरह से तो हरियाणा प्रदेश दिवालिया भी घोषित हो सकता है’ – विधायक चिरंजीव राव ने बजट पर घेरा सरकार को

चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…

3 years ago

खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर वासियों का फूटा गुस्सा, विधायक चिरंजीव राव को सुनाई अपनी व्यथा

रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…

3 years ago

भारत आठवां सबसे प्रदूषित देश : दुनिया के 50 टॉप प्रदूषित शहरों में से 39 भारत के_देखे  रिपोर्ट

पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…

3 years ago

HBSE 10th Exam : पेपर लीक करने वाले तीन छात्रों को दबोचा, प्रश्नपत्रों के फोटो खींच किया वायरल

हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…

3 years ago