CLICK ON THE NOTIFICATION BELL ICON, For Daily Updates
राज्य

परिवर्तन के लिए लोग आम आदमी पार्टी की ओर आशा से देख रहे : महेन्द्र चौधरी

रेवाड़ी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आम आदमी पार्टी की बैठक का आयोजन जिला प्रधान कुलदीप शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि आप पार्टी के दक्षिणी हरियाणा जोन के सह प्रभारी महेंद्र चौधरी विशेष रूप से उपस्थित हुए। उनके साथ बीर सिंह सरपंच सिंह राणा भी मौजूद रहे। बैठक का मंच संचालन दक्षिणी हरियाणा प्रभारी सुरेश यादव ने किया।

बैठक में सह प्रभारी महेंद्र चौधरी ने संगठन का विस्तार करने और पार्टी की नीतियों को आम जन-जन तक पहुंचाने के बारे में महत्तवपूर्ण दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी विधानसभा अध्यक्षों का आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में पार्टी को आम आदमी तक पहुंचाएं और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की नीतियों का प्रचार प्रसार अधिक से अधिक करें। उन्होंने कहा कि देश में परिवर्तन की विचारधारा चल रही है। आम आदमी पार्टी के दिल्ली व पंजाब के विकास कार्यों को देखते हुए देश में आम आदमी पार्टी को एक विकल्प के रूप में देखा जा रहा है और लोग परिवर्तन के लिए आम आदमी पार्टी की ओर आशा से देख रहे हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से आह्वान किया कि सभी पार्टी को वार्ड, लेवल, बूथ लेवल तक मजबूत करें ताकि आने वाले चुनाव में पार्टी बहुमत से जीत दर्ज कर सके और प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बन सके। इस मौके पर जिला अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने कही कि पार्टी का ग्राफ दक्षिण हरियाणा में दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है।

रेवाड़ी जिले में दिन प्रतिदिन पार्टी में नए सदस्य शामिल हो रहे हैं और पार्टी के सभी कार्यकर्ता मिलकर पार्टी की नीतियों विचारों को आम लोगों तक पहुंचा रहे हैं। इस मौके पर रेवाड़ी विधान सभा अध्यक्ष विक्रम यादव, कोसली विधानसभा अध्यक्ष नीरज यादव, बावल विधानसभा अध्यक्ष मदन सिंह, संगठन मंत्री योगेंद्र चौहान एडवोकेट , सुभाष मेहंदिया, सुभाष अग्रवाल , महिला संगठन से राखी एडवोकेट, संयोजक संजीव रोहिल्ला, जगत निनानिया एडवोकेट, कोसली से मोहित इंदौरा तथा फं्रटल के सभी पदाधिकारी आदि मौजूद रहे।

Tags

Related Articles

Back to top button