Follow this link to join HR NEWS WhatsApp group: https://chat.whatsapp.com/
सरकार द्वारा पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनावों में सर्वसम्मति से चुनी जाने वाली पंचायतों, सरपंच, पंच, जिला परिषद व पंचायत समितियों के सदस्यों को प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय लिया है। पंचायत आम चुनावों में सर्वसम्मति से चुनी जाने वाली पंचायतों को 11 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसके अलावा, सर्वसम्मति से चुने जाने वाले सरपंच तथा पंच को क्रमश: पांच लाख रुपये व 50 हजार रुपये की राशि दी जाएगी। इसी प्रकार, सर्वसम्मति से चुने जाने वाले जिला परिषद के सदस्यों तथा पंचायत समितियों के सदस्यों को क्रमश: पांच लाख रुपये व दो लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
पंचायती राज चुनावों के लिए निर्धारित है शैक्षणिक योग्यता- चायती राज संस्थाओं के चुनाव के लिए उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की हुई है। इसी मापदंड के आधार पर चुनाव के लिए नामांकन किया जा सकेगा। पंचायती राज संस्थाओं के उम्मीदवारों के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता के अनुसार पंच पद के अनारक्षित उम्मीदवार के लिए 10वीं, अनुसूचित जाति के पुरुष उम्मीदवार व किसी भी श्रेणी की महिला उम्मीदवार के लिए आठवीं व अनुसूचित जाति की महिला उम्मीदवार के लिए पांचवीं कक्षा पास होना जरूरी है।
डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…
Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…
चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…
रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…
पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…
हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…