डेंगू को लेकर रेवाड़ी प्रशासन की जिलावासियों को हिदायते

रेवाड़ी, मौसम में बदलाव के साथ ही जिला में डेंगू बुखार के मामले बढ़े हैं, जिससे सभी को सावधान रहने की आवश्यकता है। जिला रेवाड़ी में डेंगू को लेकर जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क एवं मुस्तैद है।
डेंगू वायरस एडीज मच्छर के काटने से फैलता है, बरतें ये सावधानियां
डेंगू वायरस एडीज मच्छर के काटने से फैलता है। सावधानी रखकर डेंगू को फैलने से रोका जा सकता है। अपने घर और आसपास सफाई रखें एवं पानी इक_ा ना होने दें। पानी की टंकियों एवं अन्य बर्तनों को ढक कर रखें। जिन स्रोतों अथवा कूलर, पानी की टंकी इत्यादि को खाली करना संभव ना हो उसमें सप्ताह में एक बार केरोसीन, जला ऑइल, डीजल अथवा कोई भी तेल पानी में डाल दें। घर के आसपास के स्थानों पर मच्छरनाशक दवाओं जैसे डीडीटी, मेलाथियान या पाइरेथ्रोइड का छिडक़ाव करवाएं।
उन्होंने बताया कि खिड़कियों को अनावश्यक खुला ना रखें। मच्छर मारने वाले स्प्रे या अगरबत्ती का प्रयोग करें। पूरे कपड़े पहनें जिससे मच्छर ना काट सकें। गार्डन आदि में घूमते वक्त पैरों को अवश्य ढक़कर रखें क्योंकि डेंगू फ़ैलाने वाला मच्छर 10 से 12 इंच तक ही उड़ सकता है।मौसमी बदलाव के कारण वायरल बुखार तथा अन्य बीमारियां भी फैल रही हैं इसलिए बुखार आने पर डॉक्टर को अवश्य दिखाएं। डेंगू के 90 फीसदी मरीज चिकित्सकीय देखरेख में दवाएं लेकर घर ही ठीक हो सकते हैं। इसलिए समय पर टेस्ट करवाएं एवं इलाज लें। बुखार आने पर घबराएं नहीं। नजदीकी डॉक्टर के पास जाकर परामर्श लें।




