CLICK ON THE NOTIFICATION BELL ICON, For Daily Updates
रेवाड़ी

होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल में सत्र 2020-2021 शैक्षणिक पुरस्कार वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल रेवाङी का शैक्षणिक पुरस्कार वितरण समारोह सत्र 2020-2021 स्कूल प्रांगण में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह का शुभारम्भ रंगारंग सास्कृतिक कार्यक्रम से हुआ। समारोह में नर्सरी कक्षा से 11वीं तक अपनी कक्षा में 80ः से अधिक अंक प्राप्त करने वाले एवं पिछले तीन वर्ष से 90ः से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया।

2021-2022 के विषिष्ठ पुरस्कारों में जूनियर वर्ग में सर्वश्रेष्ठ छात्र का पुरस्कार कक्षा 5वीं के यषविन और सर्वश्रेष्ठ छात्रा का पुरस्कार कक्षा 5वीं की कु. इलाक्षी को तथा सीनियर वर्ग में सर्वश्रेष्ठ छात्र का पुरस्कार 12वीं विज्ञान संकाय के अतुल जोषी को दिया गया। विषेष प्रतिभा सम्मान से कक्षा 12वीं के अतुल जोषी, अंष कुमार, कु दाम्या षर्मा कक्षा 11वीं के कार्तिक गुप्ता, विष्वानरेष श्रीवास्तव, कक्षा 10वीं की कु साक्षी, तनिष्क, गौरव गुप्ता, भावेष एवं कक्षा 7वीं के कु संध्या और कु भव्या को नवाजा गया। इसके अतिरिक्त 2021-22 के चारों सदनों द्रोणाचार्य, अग्नि, नालंदा और नीलगिरी के कप्तान और उपकप्तान सहित सभी सदस्यों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में 629 छात्रों को षैक्षणिक उपलब्धियों के लिए पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय चेयरपर्सन श्रीमती कान्ता सचदेवा जी, निदेषक अनिरुद्ध सचदेवा, प्रधानाचार्य विम्मी जाँली, उपप्रधानाचार्या साँची सचदेवा, प्राईमरी इंचार्ज इन्दू धमीजा एवं सभी षिक्षकगण उपस्थित थे। निदेषक अनिरुद्ध सचदेवा  ने सभी छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि पुरस्कार विद्यार्थियों को और अधिक बेहतर करने के लिए प्रेरित करने के साथ उन्हें कर्तव्य बोध भी कराते है। इसके साथ ही हम परंपरागत नैतिक मूल्यों और संस्कार युक्त षिक्षा देने के साथ-साथ छात्रों की रुचि और प्रतिभा को पहचानकर उनका वैज्ञानिक और तकनीकी दृष्टिकोण विकसित करते है। जिससे वे बदलते तकनीकी परिवेष में अपनी क्षमता और कौषल को विकसित कर भविष्य की चुनोतियो को सामना करने में सक्षम हो सके। कोरोना महामारी के चलते पिछले दो वर्षो से बाधित छात्रों की रचनात्मक एवं क्रियात्मक गतिविधियों को इस वर्ष सुचारु रुप से करवाने के लिए हम कृत संकल्प है। अभिभावाकों का भी उतरदायित्व बनता है कि वे बच्चों के साथ समय व्यतीत कर उनकी समस्याओं को सुने और उनका सहयोग करे। सोषल डिस्टैंसिग का पालन करते हुए केवल प्रतिभागियों और उनके अभिभावकों को हीं वितरण समारोह में आमंत्रित किया गया।

Tags

Related Articles

Back to top button