रेवाड़ी

छात्र विरोधी कदम उठा रही इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी: इनसो

इनसो ने किया सीटें बढ़ाने और अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन, सीटें बढ़ाने पर अभी भी पेंच अड़ा

इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी में यूनिवर्सिटी इनसो उपाध्यक्ष राकेश कुमार और इनसो जिला महासचिव युगल राव के नेतृत्व में आज फिर विरोध प्रदर्शन किया, बातचीत के दौरान छात्र नेताओं की पुलिस के साथ फिर से जिद बहस भी हुई, यूनिवर्सिटी उपाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि अभी तक एलएलबी की सीटें नहीं बढ़ाई गई है, यह छात्र विरोधी कदम यूनिवर्सिटी उठा रही है।
एलएलबी में ज्यादा स्टूडेंट्स एंट्रेंस देने आए हैं ,और पेपर में अच्छे मार्क्स भी लाए हैं। इसलिए उनकी सीटें भी बढ़नी चाहिए। जिला महासचिव युगल राव ने कहा कि यूनिवर्सिटी प्रशासन को छात्रों के हित में कदम उठाना चाहिए। सारी मांगे जायज मांगे हैं, और वह हर हाल में पूरी होनी चाहिए। इनसो के प्रदर्शन को देखते हुए वाइस चांसलर एसके गक्खड़ और रजिस्ट्रार प्रमोद भारद्वाज ने छात्र नेताओं को बात करने के लिए बुलाया बातचीत के दौरान चार मांगों पर सहमति बनी और जल्द ही यह मांगे पूरी हो जाएंगी। लेकिन सीटें बढ़ाने को लेकर अभी भी पेंच फंसा हुआ है
यह बातें मान ली गई –
  1. डीएमसी में करेक्शन के लिए फीस अब नहीं ली जाएगी।
  2. यूनिवर्सिटी डीएमसी देने से पहले यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर डीएमसी डालेगी और फ्री करेक्शन के लिए समय भी देगी ।अगर कोई दिक्कत होती है तो स्टूडेंट्स को नहीं देना होगा कोई भी चार्ज।
  3. सीटे जो पहले एडमिशन कैंसिल होने पर खाली रह जाती थी अब की बार से सीटें खाली होगी तो उनको हर हाल मे भरा जाएगा ना कि पहले की तरह खाली छोड़ दिया जाएगा।
  4. फीस रिफंड होने पर यूजीसी के रूल्स का किया जाएगा पालन ना कि यूनिवर्सिटी खुद के नियम लगाएगी।
  5. एडमिशन कैंसिल होने पर यूजीसी के नियमों के अनुसार फीस रिफंड होगी।
  6. अगले सप्ताह तक बच्चे हुए रिजल्ट से हर हालत में निकाल दिए जाएंगे।
KOMAL

Recent Posts

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…

3 years ago

ओडिशा में तीन ट्रेन टकराईं, 238 की मौत: 900 लोग घायल, दर्दनाक तस्वीरे..

Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…

3 years ago

‘इस तरह से तो हरियाणा प्रदेश दिवालिया भी घोषित हो सकता है’ – विधायक चिरंजीव राव ने बजट पर घेरा सरकार को

चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…

3 years ago

खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर वासियों का फूटा गुस्सा, विधायक चिरंजीव राव को सुनाई अपनी व्यथा

रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…

3 years ago

भारत आठवां सबसे प्रदूषित देश : दुनिया के 50 टॉप प्रदूषित शहरों में से 39 भारत के_देखे  रिपोर्ट

पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…

3 years ago

HBSE 10th Exam : पेपर लीक करने वाले तीन छात्रों को दबोचा, प्रश्नपत्रों के फोटो खींच किया वायरल

हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…

3 years ago