download HR NEWS APP– https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tech.haryana
(हरियाणा रथ) हरियाणा राज्य चुनाव आयोग आयुक्त धनपत सिंह सोमवार ने 46 शहरों में नगर निकाय चुनाव की घोषणा कर दी। 18 नगर परिषद और 28 नगर पालिकों के चुनाव होंगे। 19 जून को 7 से 6 बजे तक मतदान होगा और मतगणना 22 जून को होगी।
इस बार मतदान का समय एक घंटे के लिए बढ़ा दिया गया है। इलेक्शन कमिश्नर धनपत सिंह ने बताया कि मेयर पद का चुनाव सीधा होगा। पुरुषों के लिए 10वीं पास होना जरूरी है, जबकि एससी महिला और सामान्य महिला के लिए शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास है। मेयर का कार्यकाल 5 साल के लिए होगा।

नगर परिषद/नगर पालिकाओं के चुनाव का बिगुल बजा
- 18 नगर परिषद और 28 नगर पालिका के चुनाव की घोषणा
- 24 मई को चुनाव का नोटिस होगा जारी
- 30 मई से 4 जून तक नामांकन कि प्रक्रिया होगी शुरू
- 6 जून को स्क्रूटनी
- 7 जून को विदड्रॉल की तिथि उसी दिन इलेक्शन सिंबल दिए जाएंगे, उसी दिन उमीदवारो की सूची जारी की जाएगी
- 7 जून को ही पॉलिंग स्टेशन की लिस्ट जारी की जाएगी
- 19 जून को होगा मतदान
- 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा मतदान
- 21 जून को रिपोल अगर जरूरत हुई तो होगा
- 22 जून को मतगणना होगी
इनके निकायों में होंगे चुनाव
गोहाना, होड़ल, पलवल, सोहाना, मंडी डबवाली, चरखी दादरी, झज्जर, जींद, कैथल, हांसी, बहादुरगढ़, नरवाना, टोहाना, नूंह, कालका, नारनौंद, फतेहबाद, भिवानी, तरावड़ी, निसिंग, चीका, महम, राजौंद, पेहवा, उचाना, महेंदगढ़, शाहबाद, घरौंडा, सफीदों, गन्नौर, भूना, बावल, ऐलनाबाद, नांगल चौधरी, नारायणगढ़, रतिया, बरवाला, समालाखा, फिरोजपुर झिरका, पुन्हाना, असंध, लाडवा, रानियां, इसमाइलाबाद, सढौरा, कुंडली।
‘आप’ ने किया सिंबल के लिए आवेदन
आम आदमी पार्टी ने नगर परिषद व नगर पालिका के चुनाव सिंबल पर लड़ने के लिए चुनाव आयोग को आवेदन दिया है। उन्हें तीन दिन के अंदर चुनाव चिन्ह झाडू अलॉट कर दिया जाएगा। 46 नगर परिषद व नगर पालिकाओं के चुनाव में कुल 18 लाख 20 हजार मतदाता भाग लेंगे। इसमें से 9 लाख 65 हजार 547 पुरुष व 8 लाख 64 हजार 612 महिला मतदाता, 49 ट्रांसजेंडर शामिल हैं।
इन 9 पालिकाओं में होंगे एससी अध्यक्ष
पलवल, सिरसा, फतेहाबाद, राजौंद, असंध, ऐलनाबाद, सोहना, चीका। सोहाना, चीका और महम में अध्यक्ष पद महिलाओं के लिए आरक्षित है।
36 नगर पालिकाओं के अध्यक्ष होंगे सामान्य
हासंी, गोहाना, नुंह, उचाना, लाडवा, टोहाला, होडल, मंडी डबवाली, भूना, बरवाला, निसिंग, चरखी दादरी, रानियां, तरावडी, पुन्हाना, फिरोजपुर झिरका, गन्नौर, घरौंडा, पिहोवा, महेंद्रगढ़,समालाखा, शाहाबाद, नारनौंद, नरवाना, कैथल, जींद, थानेसर, भिवानी, रतिया, कालांवाली, नारायणढ़।
महिलाओं के लिए ये पद आरक्षित
नारनौल, नरवाना, कैथल, जींद, थानेसर, भिवानी, रतिया, कालांवाली, नारायणगढ़, सफीदों, बहादुरगढ़, नांगल चौधरी।




