हरियाणा

हरियाणा में नगर परिषद और पालिका चुनावों का ऐलान, जानिए कब होंगे चुनाव- आज से कोड ऑफ कंडक्ट लागू..

हरियाणा में 46 स्थानीय निकायों की चुनाव तिथि की घोषणा कर दी गई है

download HR NEWS APP– https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tech.haryana

(हरियाणा रथ) हरियाणा राज्य चुनाव आयोग आयुक्त धनपत सिंह सोमवार ने 46 शहरों में नगर निकाय चुनाव की घोषणा कर दी। 18 नगर परिषद और 28 नगर पालिकों के चुनाव होंगे। 19 जून को 7 से 6 बजे तक मतदान होगा और मतगणना 22 जून को होगी।

इस बार मतदान का समय एक घंटे के लिए बढ़ा दिया गया है। इलेक्शन कमिश्नर धनपत सिंह ने बताया कि मेयर पद का चुनाव सीधा होगा। पुरुषों के लिए 10वीं पास होना जरूरी है, जबकि एससी महिला और सामान्य महिला के लिए शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास है। मेयर का कार्यकाल 5 साल के लिए होगा।

HRNEWS

नगर परिषद/नगर पालिकाओं के चुनाव का बिगुल बजा

  • 18 नगर परिषद और 28 नगर पालिका के चुनाव की घोषणा
  • 24 मई को चुनाव का नोटिस होगा जारी
  • 30 मई से 4 जून तक नामांकन कि प्रक्रिया होगी शुरू
  • 6 जून को स्क्रूटनी
  • 7 जून को विदड्रॉल की तिथि उसी दिन इलेक्शन सिंबल दिए जाएंगे, उसी दिन उमीदवारो की सूची जारी की जाएगी
  • 7 जून को ही पॉलिंग स्टेशन की लिस्ट जारी की जाएगी
  • 19 जून को होगा मतदान
  • 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा मतदान
  • 21 जून को रिपोल अगर जरूरत हुई तो होगा
  • 22 जून को मतगणना होगी

 

इनके निकायों में होंगे चुनाव

गोहाना, होड़ल, पलवल, सोहाना, मंडी डबवाली, चरखी दादरी, झज्जर, जींद, कैथल, हांसी, बहादुरगढ़, नरवाना, टोहाना, नूंह, कालका, नारनौंद, फतेहबाद, भिवानी, तरावड़ी, निसिंग, चीका, महम, राजौंद, पेहवा, उचाना, महेंदगढ़, शाहबाद, घरौंडा, सफीदों, गन्नौर, भूना, बावल, ऐलनाबाद, नांगल चौधरी, नारायणगढ़, रतिया, बरवाला, समालाखा, फिरोजपुर झिरका, पुन्हाना, असंध, लाडवा, रानियां, इसमाइलाबाद, सढौरा, कुंडली।

‘आप’ ने किया सिंबल के लिए आवेदन

आम आदमी पार्टी ने नगर परिषद व नगर पालिका के चुनाव सिंबल पर लड़ने के लिए चुनाव आयोग को आवेदन दिया है। उन्हें तीन दिन के अंदर चुनाव चिन्ह झाडू अलॉट कर दिया जाएगा। 46 नगर परिषद व नगर पालिकाओं के चुनाव में कुल 18 लाख 20 हजार मतदाता भाग लेंगे। इसमें से 9 लाख 65 हजार 547 पुरुष व 8 लाख 64 हजार 612 महिला मतदाता, 49 ट्रांसजेंडर शामिल हैं।

इन 9 पालिकाओं में होंगे एससी अध्यक्ष

पलवल, सिरसा, फतेहाबाद, राजौंद, असंध, ऐलनाबाद, सोहना, चीका। सोहाना, चीका और महम में अध्यक्ष पद महिलाओं के लिए आरक्षित है।

36 नगर पालिकाओं के अध्यक्ष होंगे सामान्य

हासंी, गोहाना, नुंह, उचाना, लाडवा, टोहाला, होडल, मंडी डबवाली, भूना, बरवाला, निसिंग, चरखी दादरी, रानियां, तरावडी, पुन्हाना, फिरोजपुर झिरका, गन्नौर, घरौंडा, पिहोवा, महेंद्रगढ़,समालाखा, शाहाबाद, नारनौंद, नरवाना, कैथल, जींद, थानेसर, भिवानी, रतिया, कालांवाली, नारायणढ़।

महिलाओं के लिए ये पद आरक्षित

नारनौल, नरवाना, कैथल, जींद, थानेसर, भिवानी, रतिया, कालांवाली, नारायणगढ़, सफीदों, बहादुरगढ़, नांगल चौधरी।

KOMAL

Recent Posts

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…

2 years ago

ओडिशा में तीन ट्रेन टकराईं, 238 की मौत: 900 लोग घायल, दर्दनाक तस्वीरे..

Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…

3 years ago

‘इस तरह से तो हरियाणा प्रदेश दिवालिया भी घोषित हो सकता है’ – विधायक चिरंजीव राव ने बजट पर घेरा सरकार को

चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…

3 years ago

खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर वासियों का फूटा गुस्सा, विधायक चिरंजीव राव को सुनाई अपनी व्यथा

रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…

3 years ago

भारत आठवां सबसे प्रदूषित देश : दुनिया के 50 टॉप प्रदूषित शहरों में से 39 भारत के_देखे  रिपोर्ट

पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…

3 years ago

HBSE 10th Exam : पेपर लीक करने वाले तीन छात्रों को दबोचा, प्रश्नपत्रों के फोटो खींच किया वायरल

हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…

3 years ago