रेवाड़ी

नवनिर्वाचित सरपंचों ने कैप्टन अजय व विधायक चिरंजीव राव से की मुलाकात

विधायक ने कहा मिलकर करेगें गांव का विकास

रेवाडी। शनिवार देर रात आए पंचायत चुनाव के परिणामों में भारी संख्या में सरपंच पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव व विधायक चिरंजीव राव समर्थक जीते हैं। इसी कडी में रेवाडी विधानसभा के ज्यादातर नवनिर्वाचित सरपंच व पंच रविवार को पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव के निवास स्थान मॉडल टाउन पर पंहूचे।  कैप्टन अजय सिंह ने कहा पंचायत को देश की छोटी संसद का नाम दिया गया है जिसमें कोई दो राय नही है। क्योंकि जनता की मूलभूत सुविधाएं गांवों से ही शुरू होती है। मैं आशा करता हूं कि सभी सरपंच अपनी जिम्मेदारी समझते हुए गांवों में बिना भेदभाव और सभी को साथ लेकर विकास कराएगें और गांवों की समस्याओं का समाधान कराएगें।
Advertising

विधायक चिरंजीव राव ने कहा पंचायत चुनाव के परिणाम हमारे पक्ष में आए हैं जिसमें हमारे 80 प्रतिशत समर्थक निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने कहा चुनाव के दौरान ग्रामीण गुटों में बंट जाते हैं, परंतु अब सरपंच बनने के बाद सरपंच को बिना भेदभाव व गुटबाजी के गांव में विकास कार्य कराने चाहिए। यह उनका नैतिक दायित्व भी बनता है। इसके अलावा जो चुनाव नही जीत पाएं हैं वे भी आगे आकर गांव के विकास कार्यों में सहयोग करें।

राव ने कहा सभी गांव की मूलभूत सुविधाओं पर फोकस करें जिनमें गांव की सडकें, गलियां, नालियां, गंदे पानी की निकासी, स्ट्रीट लाइट, गांव में पार्क निर्माण, तालाब, पेयजल व्यवस्था आदि को प्रमुखता से दुरुस्त करें। उन्होंने सभी सरपंचों को गांव में ज्यादा से ज्यादा विकास करने के लिए प्रोत्साहित किया। विधायक चिरंजीव राव ने कहा मेरे स्तर की कोई भी समस्या हो तो मेरे पास सीधे आएं। इसके लिए सरकार से ग्रांट ली जाएगी। गांव के महत्वपूर्ण विकास कार्यो को प्राथमिकता के आधार पर करवाया जाना चाहिए। मैं एक बार फिर नवनियुक्तों सरपंचों को उनके सुनहरे भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं।
KOMAL

Recent Posts

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…

2 years ago

ओडिशा में तीन ट्रेन टकराईं, 238 की मौत: 900 लोग घायल, दर्दनाक तस्वीरे..

Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…

3 years ago

‘इस तरह से तो हरियाणा प्रदेश दिवालिया भी घोषित हो सकता है’ – विधायक चिरंजीव राव ने बजट पर घेरा सरकार को

चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…

3 years ago

खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर वासियों का फूटा गुस्सा, विधायक चिरंजीव राव को सुनाई अपनी व्यथा

रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…

3 years ago

भारत आठवां सबसे प्रदूषित देश : दुनिया के 50 टॉप प्रदूषित शहरों में से 39 भारत के_देखे  रिपोर्ट

पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…

3 years ago

HBSE 10th Exam : पेपर लीक करने वाले तीन छात्रों को दबोचा, प्रश्नपत्रों के फोटो खींच किया वायरल

हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…

3 years ago