रेवाड़ी

बुजुर्गों को पेंशन के लिए तरसाना उनका अनादर : चिरंजीव राव

ऐसे लोग जो सिर्फ पेंशन पर निर्भर हैं, उन्हें दवा व जरूरी सामान के लिए दूसरों के मुंह की तरफ देखना पड़ रहा है।

रेवाडी सहित प्रदेश में काफी समय से बुढापा, विधवा और विकलांग पेंशन समय पर न मिलने से जनता को बहूत परेशान का सामना करना पड रहा है। जहां दिसंबर, जनवरी की पेंशन सरकार ने 3 महीने देरी से दी थी तो अप्रैल महिने में मिलने वाली पेंशन भी आज 18 अप्रैल तक नही मिल पाई है। पेंशन भुगतान में देरी सरकार की उदासीनता को दर्शाता है, बुजुर्गों को पेंशन के लिए तरसाना उनका अनादर है। उक्त बातें रेवाडी विधायक चिरंजीव राव ने रेवाडी के विभिन्न गांवों में सामाजिक व निजी कार्यक्रमों में शिरकत करते हुए कही। विधायक चिरंजीव राव ने बताया कि गांव लिसाना, बिकानेर, मीरपुर इत्यादि गांव के बुर्जुगों ने मुझे शिकायत दी है कि उन्हें अभी तक पेंशन नही मिली है।
राव ने कहा 5100 रुपये पेंशन देने का वादा कर सत्ता में आई भाजपा व जजपा सरकार लगातार पेंशन कटौती कर रही हैं। पेंशन को फैमिली आइडी से जोडक़र अब तक हजारों बुजुर्गों की पेंशन काट दी गई है। सरकार और भी हजारों बुजुर्गों की पेंशन पर कैंची चलाने की प्लानिंग कर रही है। राव ने कहा परिवार पहचान पत्रों में जिन लोगों की अधिक आय है, उसके आधार पर हालांकि हजारों लोगों की पेंशन काटी भी जा चुकी है। लेकिन जिन लोगों को पेंशन मिल रही है उन्हें भी पेंशन समय पर नही मिल रही है। बुजुर्ग पेंशन के लिए बैंकों व जिला समाज कल्याण अधिकारियों के चक्कर काटते फिर रहे हैं। उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया जा रहा है। जिला समाज कल्याण अधिकारियों द्वारा बुजुर्गों की नई पेंशन भी नहीं बनाई जा रही है।
विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि ऐसे लोग जो सिर्फ पेंशन पर निर्भर हैं, उन्हें दवा व जरूरी सामान के लिए दूसरों के मुंह की तरफ देखना पड़ रहा है। कहां तो गठबंधन की सरकार ने बुजुर्गों को पांच हजार रुपये मासिक पेंशन देने का वादा किया था और अब उन्हें नियमित पेंशन के लिए भी तरसाया जा रहा है। अब बुढ़ापा सम्मान पेंशन अपमान पेंशन में तबदील हो गई है। विधायक चिरंजीव राव ने मांग करी है सरकार को हर महिने समय पर पेंशन देनी चाहिए ताकि बुर्जुगों को किसी के मुंह की तरफ न देखना पडे।
KOMAL

Recent Posts

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…

2 years ago

ओडिशा में तीन ट्रेन टकराईं, 238 की मौत: 900 लोग घायल, दर्दनाक तस्वीरे..

Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…

3 years ago

‘इस तरह से तो हरियाणा प्रदेश दिवालिया भी घोषित हो सकता है’ – विधायक चिरंजीव राव ने बजट पर घेरा सरकार को

चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…

3 years ago

खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर वासियों का फूटा गुस्सा, विधायक चिरंजीव राव को सुनाई अपनी व्यथा

रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…

3 years ago

भारत आठवां सबसे प्रदूषित देश : दुनिया के 50 टॉप प्रदूषित शहरों में से 39 भारत के_देखे  रिपोर्ट

पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…

3 years ago

HBSE 10th Exam : पेपर लीक करने वाले तीन छात्रों को दबोचा, प्रश्नपत्रों के फोटो खींच किया वायरल

हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…

3 years ago