रेवाड़ी

बजट से हरियाणा गायब : चिरंजीव राव

जब हरियाणा को ही कुछ नही मिला तो रेवाडी को तो क्या ही मिलना है....

रेवाडी, विधायक चिरंजीव राव ने कहा केंद्र सरकार के मौजूदा बजट में गरीब, युवाओं और बेरोजगारों के लिए कुछ भी नही है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट स्पीच में कहीं भी बेरोजगारी, गरीबी या असमानता जैसे शब्दों का कहीं भी जिक्र नहीं कि बजट से पता चलता है कि सरकार ने आम लोगों की आजीविका के बारे में परवाह नहीं की है। इस बजट से किसे फायदा होगा, इससे न गरीब को, न नौकरी की तलाश में भटक रहे युवा को, न नौकरी से निकाले गए युवाओं को और न ही बड़ी संख्या में टैक्सपेयर को फायदा हुआ होगा। गृहिणियों के लिए भी इस बजट में कुछ खास नहीं है। चिरंजीव राव ने सरकार पर अमीर और गरीब के बीच बढ़ती असमानता को लेकर चिंता किए बिना बजट बनाने का आरोप लगाया है।
विधायक चिरंजीव राव ने कहा बजट में से हरियाणा तो गायब ही रहा है। हरियाणा को तो कुछ भी नही दिया है। जब हरियाणा को ही कुछ नही मिला तो रेवाडी को तो क्या ही मिलना है। प्रधानमंत्री बनने से पहले तो नरेंद्र मोदी जी को रेवाडी दिखाई दी और यहां सबसे पहले रैली की और चुनाव में भी रेवाडी की याद आती है क्योंकि हरियाणा के विधानसभा चुनाव में भी रेवाडी में चुनावी प्रचार करने पंहूचे थे लेकिन चुनाव के बाद रेवाडी और हरियाणा को वे नही जानते हैं। लोगों को इतनी आशा थी बजट से लेकिन सभी की धरी की धरी रह गई। मनेठी एम्स की बात करें, सैनिक स्कूल की बात करें या फिर बिनौला की डिफेंस युनिर्वसटी की भाजपा सरकार चुनाव के बाद सब कुछ भूल जाती है।
Advertising

विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि यह बजट 2024 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर बनाया गया है। देश की महंगाई को तो वित्त मंत्री भूल ही गई। महंगाई को काबू पाने के लिए सरकार क्या कदम उठाएगी। युवाओं को रोजगार कैसे मिलेगा, किसानों की आय कैसे दोगुनी होगी, शिक्षा स्वास्थ्य सभी की आशा धरी की धरी रह गई। यह बजट दिशाहीन, निराश और अप्रगतिशील बजट है।

KOMAL

Recent Posts

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…

2 years ago

ओडिशा में तीन ट्रेन टकराईं, 238 की मौत: 900 लोग घायल, दर्दनाक तस्वीरे..

Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…

3 years ago

‘इस तरह से तो हरियाणा प्रदेश दिवालिया भी घोषित हो सकता है’ – विधायक चिरंजीव राव ने बजट पर घेरा सरकार को

चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…

3 years ago

खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर वासियों का फूटा गुस्सा, विधायक चिरंजीव राव को सुनाई अपनी व्यथा

रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…

3 years ago

भारत आठवां सबसे प्रदूषित देश : दुनिया के 50 टॉप प्रदूषित शहरों में से 39 भारत के_देखे  रिपोर्ट

पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…

3 years ago

HBSE 10th Exam : पेपर लीक करने वाले तीन छात्रों को दबोचा, प्रश्नपत्रों के फोटो खींच किया वायरल

हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…

3 years ago