Haryana Rath : हरियाणा के जिले रेवाड़ी में हरियाणा नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम ने रेड मारते हुए एक नशा तस्कर को पकड़ा। नारकोटिक्स ब्यूरो रेवाड़ी की टीम को सूचना मिली थी कि गांव जाटूवास निवासी ईश्वर सिंह नशे का कारोबार करता है। सूचना के बाद HNCB की टीम ने उसकी घेराबंदी की और जाटूवास में तालाब के पास ईश्वर सिंह को रंगे हाथों नशे के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 2 किलो 400 ग्राम से ज्यादा गांजा मिला है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज करके उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पूछताछ में बताया कि यह गांजा वह 9 हजार रुपए प्रति किलो ग्राम खरीदकर बेचने के लिए लाया था। ईश्वर को जिसने नशा सप्लाई किया, उसका भी नाम पुलिस के सामने आ चुका है। पुलिस अब उसकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। वहीं दूसरी तरफ ईश्वर के खिलाफ मॉडल टाउन थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया और उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…
Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…
चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…
रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…
पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…
हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…