CLICK ON THE NOTIFICATION BELL ICON, For Daily Updates
राज्यरेवाड़ीहरियाणा

नागरिक अस्पताल में देर रात लगी आग: ग्राउंड फ्लोर पर हादसा, मची अफरा-तफरी

हरियाणा के रेवाड़ी जिले में गुरुवार देर रात नागरिक अस्पताल में आग लग गई। आग बच्चों के वार्ड में ICU में AC का ब्लोअर फटने से लगी। शहर में सरकुलर रोड पर स्थित नागरिक अस्पताल के ग्राउंड फ्लोर पर जच्चा-बच्चा वार्ड बना हुआ है। इसके साथ ही नवजात बच्चों के लिए ICU वार्ड बना हुआ है। बताया जा रहा है कि देर रात ICU वार्ड में लगे एक AC का ब्लोअर फट गया, जिसकी वजह से वार्ड में आग लग गई। धुंआ आईसीयू वार्ड ही नहीं, बल्कि जनरल शिशु वार्ड तक पहुंच गया। धुंए की वजह से दम घुटने पर लोग आनन-फानन में बाहर निकले।

सूचना स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ दमकल विभाग को दी गई। आग लगने के बाद आनन-फानन में नागरिक अस्पताल के ग्राउंड फ्लोर को पूरी तरह खाली कराया गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आगजनी में कोई हताहत नहीं हुआ है।

Tags

Related Articles

Back to top button