राज्य

जजपा नगर निकाय चुनाव लडऩे को तैयार, अब वार्डवाइज करेंगे बैठक: अभिमन्यू राव

नारनौल। जिला प्रवक्ता सिकंदर गहली ने बताया कि नगर निकाय चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर शनिवार को जजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नगर परिषद नारनौल के चुनाव प्रभारी अभिमन्यू राव ने पार्टी पदाधिकारियों की सिंघाना रोड स्थित पार्टी कार्यालय में बैठक ली।
बैठक में अभिमन्यू राव ने कहा कि शहर में 31 वार्ड हैं तथा इन सभी वार्डों में मजबूत सिपाही खड़े करने हैं। यह सिपाही ऐसे हों, जिसके नाम पर सभी की सहमति हो और वह मजबूती से चुनाव लडऩे वाले हों। उन्होंने कहा कि मजबूती से लड़ाई लडेंगे तो वह पार्टी सुप्रीमो डा. अजय सिंह चौटाला, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला एवं प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह के सम्मुख नारनौल की टिकट के लिए ठोक कर पैरवी करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जजपा-भाजपा गठबंधन की सरकार है और नारनौल नगर परिषद की टिकट जिसके भी खाते में जाएगी, हमें उस प्रत्याशी की दिल खोलकर मदद करनी है। उन्होंने कहा कि 31 वार्डों एवं नगर प्रधान के लिए जो भी चुनाव लडऩे के इच्छुक हैं, वह एक सप्ताह में अपने-अपने आवेदन जमा करवा दें। उन्होंने कहा कि अगले सप्ताह से प्रत्येक वार्ड में जाकर मीटिंग करेंगे। उन्होंने कहा कि अब पंचायत चुनाव कभी भी हो सकते हैं तथा गांव स्तर पर पार्टी को मजबूत करना शुरू कर दें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गठबंधन की सरकार है तथा यह चुनाव हम मिलकर लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी या परिवार में कोई मनमुटाव हो सकते हैं, लेकिन हमें चुनाव में इन सब बातों को दूर रखकर चुनाव लडऩा है। आपसी मतभेद हो सकते हैं, लेकिन आपसी मनभेद नहीं होने चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्षद एवं नगर प्रधान के लिए गठबंधन के जो भी प्रत्याशी हों, हमें उनकी पूरी मेहनत एवं लग्र से मदद करनी है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव केवल नगर परिषद का चुनाव न होकर आने वाली विधानसभा 2024 की नींव का भी काम करेगा।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष एडवोकेट तेजप्रकाश यादव ने कहा कि नगर निकाय चुनाव की तैयारियां जोरों पर की जा रही हैं तथा प्रभारी के साथ मिलकर सभी वार्डों में बैठकें करेंगे। पार्टी हाईकमान जिसको भी टिकट देगा, उसी उम्मीदवार के लिए पूरी ताकत से काम करेंगे। उन्होंने कहा कि जो भी कंडीडेट चुनाव लडऩे के इच्छुक हैं, वह अपना बॉयोडाटा पार्टी के पास एक सप्ताह के अंदर-अंदर जमा करा दें, ताकि समय पर उसे हाईकमान के पास भेजा जा सके।
बैठक में जजपा की राष्ट्रीय महासचिव कमलेश सैनी, महिला जिलाध्यक्ष सुलोचना ढिल्लो, हलका अध्यक्ष सुरेंद्र पटीकरा और बेदू राता, वरिष्ठ नेता अशोक सैनी, सुरेश पटीकरा, रामकुमार मकसूसपुरिया, सुरेंद्र ढिल्लो, अजय एडवोकेट, महेंद्र खन्ना, हरफूल मैनेजर, प्रमोख ताखर, अभिषेक कुराहवटा, वीरेंद्र घाटासेर, विजय छिलरो, वरिष्ठ नेता धर्मवीर यादव, विष्णु डाबड़, राजबीर गुलावला, नवीन राव, योगेश चिंडालिया, सीमा यादव, सोनिया धनखड़, धूपसिंह बहल, रविशंकर बडग़ुज्जर, गुरदीप सरदार, विनय एडवोकेट, संदीप भांखर, बिशन ठेकेदार, माडूराम, सत्तू खटीक, नौनिहाल सिंह, पवन, दीपक यादव, प्रदीप देवास, दीपक यादव, सुनील श्योराण, नेकीराम, इशु नसीबपुर व परमानंद आदि मौजूद थे।
KOMAL

Recent Posts

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…

3 years ago

ओडिशा में तीन ट्रेन टकराईं, 238 की मौत: 900 लोग घायल, दर्दनाक तस्वीरे..

Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…

3 years ago

‘इस तरह से तो हरियाणा प्रदेश दिवालिया भी घोषित हो सकता है’ – विधायक चिरंजीव राव ने बजट पर घेरा सरकार को

चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…

3 years ago

खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर वासियों का फूटा गुस्सा, विधायक चिरंजीव राव को सुनाई अपनी व्यथा

रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…

3 years ago

भारत आठवां सबसे प्रदूषित देश : दुनिया के 50 टॉप प्रदूषित शहरों में से 39 भारत के_देखे  रिपोर्ट

पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…

3 years ago

HBSE 10th Exam : पेपर लीक करने वाले तीन छात्रों को दबोचा, प्रश्नपत्रों के फोटो खींच किया वायरल

हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…

3 years ago