Events
हरियाणा प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जिला उपायुक्त की विदाई के समय की शिष्टाचार भेंट

आज हरियाणा प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के पदाधिकारी व् सदस्य स्टेट प्रेजिडेंट रामपाल यादव के नेतृत्व में रेवाड़ी के पूर्व जिला उपायुक्त यशेंदर सिंह के तबादला होने पर शिष्टाचार भेंट करने के लिए उनके कार्यालय पहुंचे तथा पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिन्दन किया I यशेंदर सिंह पिछले तीन वर्षों से रेवाड़ी जिले की कमान संभाल रहे थे तथा कोरोना काल में उनकी कार्यशैली तथा उचित निर्णयों की वजह से सरकार द्वारा उन्हें सम्मानित भी किया गया था I उन्होंने अपने समय में अपने कार्यभार को सच्ची ईमानदारी और निष्ठा के साथ जिले की उन्नति, विकास और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए अपना संपूर्ण योगदान दिया I
एसोसिएशन ने रेवाड़ी के नव नियुक्त जिला उपयुक्त अशोक कुमार गर्ग का भी पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया तथा उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी I इस अवसर पर एसोसिएशन की ओर से प्रदेश अध्यक्ष रामपाल यादव, संरक्षक जवाहर लाल दूहन, प्रदेश उपाध्यक्ष रणवीर चौधरी, जिला अध्यक्ष भगवान यादव, रामवतार यादव, संदीप यादव, जिला सचिव नवीन सैनी भी उपस्थित रहे I




