CLICK ON THE NOTIFICATION BELL ICON, For Daily Updates
राज्यरेवाड़ीहरियाणा

आगामी 7 मार्च को होगी ओबीसी की पहली मीटिंग – पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव (OBC राष्ट्रीय चेयरमैन)

आखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन बनने के बाद पहली बार रेवाडी पंहूचे पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव का उनके निवास स्थान पर कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। भारी संख्या में लोग उनको शुभकामनाएं देने के लिए पंहूचे। वहीं सोशल मीडिया से लेकर शहर में जगह-जगह होल्डिंग लगाकर कैप्टन अजय सिंह को शुभकामनाएं दी गई। वहीं उनके बेटे विधायक चिरंजीव राव और उनकी धर्मपत्नि शकुंतला यादव को भी लोगों ने शुभकामनाएं दी। अपनी नियुक्ति के लिए उन्होंने शीर्ष नेतृत्व श्रीमती सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, संगठन महासचिव वेणु गोपाल और के राजु इत्यादि नेताओं का आभार व्यक्त किया है। पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह ने छत्तीसगढ के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू की जगह यह पद संभाला है। वहीं हरियाणा में पहली बार किसी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता को इतने बडे पद से नवाजा गया है जिससे ईलाके में कांग्रेस पार्टी की सरहायना हो रही है कि कांग्रेस पार्टी ने दक्षिणी हरियाणा सहित हरियाणा की सुनी और ओबीसी विभाग के सबसे बडे पद को यहां दिया। उन्होंने कहा मुझ पर विश्वास दिखा कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने जिम्मेदारी सौंपी है उसको अपनी पूरी निष्ठा व लगन के साथ निभाउंगा, श्रीमती सोनया गांधी जी ने पहले भी मुझे जिम्मेदारी सौंपते हुए सीएलपी लीडर व प्रदेश में वित्त मंत्री भी बनाया था।
कैप्टन अजय सिंह ने कहा कि देश में 50 प्रतिशत लोग ओबीसी वर्ग से आते हैं और बहूत से प्रदेशों में तो 70 प्रतिशत तक जनसंख्या ओबीसी की है। पूरे देश में दौरा कर ज्यादा से ज्यादा ओबीसी के लोगों को पार्टी से जोडा जाएगा वहीं ओबीसी सैल का ब्लॉक लेवल से प्रदेश लेवल तक पुर्नगठन किया जाएगा। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार में ओबीसी वर्ग को अलग-थलग कर दिया है, न नौकरी मिलती है और आरक्षण में भी क्रिमी लेयर लगा दी है जिससे ओबीसी वर्ग को आरक्षण का सही से लाभ नही मिल पाता है। इसके अलावा जातीय जनगणना पर भी कांग्रेस आलाकमान से चर्चा की जाएगी।
यादव ने कहा कि जिस तरह से कांग्रेस की राजस्थान सरकार ने पुरानी पेंशन को लागू कर दिया है उसी की तर्ज पर हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने पर पुरानी पेंशन को लागू किया जाएगा और सरकारी नौकरी से रिटायर होने पर सरकार उनको पहले की तरह ही पेंशन देगी। कैप्टन अजय सिंह ने बताया कि आगामी 7 मार्च को 24 अकबर रोड नई दिल्ली में सांय 4 बजे ओबीसी की पहली मीटिंग होगी जिसमें प्रदेश के सभी इंचार्ज व प्रदेश अध्यक्षों को बुलाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को भी दिल्ली आने का निमंत्रण दिया।
Tags

Related Articles

Back to top button