रेवाड़ी

जिला परिषद के 33 नामांकन वापस, 133 उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित : एडीसी

रेवाड़ी, पंचायती राज संस्थाओं के छठे आम चुनाव के दूसरे चरण के लिए रेवाड़ी जिला में होने वाले चुनाव को लेकर सोमवार  को नामांकन वापसी व चुनाव चिन्ह आबंटन की प्रक्रिया संपन्न हुई। जिला परिषद के अलग-अलग वार्डों से 33 उम्मीदवारों ने सोमवार दोपहर बाद तक नामांकन वापस लिए। जिसके चलते जिला परिषद के 18 वार्डों से अब 133 उम्मीदवार मैदान में रह गए। नामांकन वापसी के उपरांत उम्मीदवारों को राज्य निर्वाचन आयोग, हरियाणा के नियमों के अनुसार चुनाव चिन्ह भी आवंटित कर दिए गए।
एडीसी ने बताया कि बुधवार, 9 नवंबर को पंचायत समिति सदस्यों व जिला परिषद सदस्यों तथा शनिवार, 12 नवंबर को सरपंच और पंच पद के लिए सुबह 7 बजे से लेकर सायं 6 बजे तक मतदान होगा। यदि किसी जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्य के लिए दोबारा मतदान (रि-पोल) होता है तो वह 12 नवंबर को करवाया जाएगा। इसी तरह किसी सरपंच व पंच पद के लिए दोबारा मतदान (रि-पोल) होता है तो वह 14 नवंबर को होगा। सरपंच व पंच पद के नतीजे उसी दिन मतदान के बाद घोषित कर दिए जाएंगे जबकि जिला परिषद सदस्यों व पंचायत समिति सदस्यों के नतीजे सभी चरणों का चुनाव पूरा होने के बाद घोषित किए जाएंगे।

Advertising
KOMAL

Recent Posts

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…

2 years ago

ओडिशा में तीन ट्रेन टकराईं, 238 की मौत: 900 लोग घायल, दर्दनाक तस्वीरे..

Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…

3 years ago

‘इस तरह से तो हरियाणा प्रदेश दिवालिया भी घोषित हो सकता है’ – विधायक चिरंजीव राव ने बजट पर घेरा सरकार को

चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…

3 years ago

खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर वासियों का फूटा गुस्सा, विधायक चिरंजीव राव को सुनाई अपनी व्यथा

रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…

3 years ago

भारत आठवां सबसे प्रदूषित देश : दुनिया के 50 टॉप प्रदूषित शहरों में से 39 भारत के_देखे  रिपोर्ट

पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…

3 years ago

HBSE 10th Exam : पेपर लीक करने वाले तीन छात्रों को दबोचा, प्रश्नपत्रों के फोटो खींच किया वायरल

हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…

3 years ago