पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के निर्देशन में सोमवार को जिला पुलिस की तरफ से अवैध हथियार, नशा तस्करी और पीओ घोषित किए गए अपराधियों की गिरफ्तार के लिए विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत पुलिस ने बड़े स्तर पर कार्रवाई करते हुए 4 देशी पिस्तौल, 5 जिंदा कारतूस के साथ 1 किलो 651 ग्राम गांजा और 81 बोतल शराब बरामद करके सभी मामलों में उद्घोषित अपराधी 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित थाना पुलिस की तरफ से आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और आबकारी अधिनियम में केस दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि इस अभियान का मकसद अवैध कार्यों में लिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई करना है। वहीं जांचकर्ताओं ने बताया कि अभियान के तहत मॉडल टाउन, कोसली, बावल और धारूहेड़ा थाना पुलिस ने तीन युवकों सहित 14 लोगों को गिरफ्तार करके उनसे 4 अवैध देशी कट्टे, 5 जिंदा कारतूस सहित प्रतिबंधित 1 किलो 651 ग्राम नशीला पदार्थ गांजा एवं 81 बोतल अवैध शराब बरामद के साथ गिरफ्तार किया है। एक पीओ भी गिरफ्तार किया है।
इस क्रम में मॉडल टाउन थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर की विजय नगर कॉलोनी निवासी संदीप पुत्र सतवीर सिंह गली नंबर-6 में खड़ा हुआ है। सूचना के पश्चात पुलिस की टीम ने मौके पर दबिश कार्रवाई करने के लिए पहुंची तो बताए गए हुलिया के अनुसार आरोपी युवक पुलिस को देखकर तेज कदमों से वहां से भागने लगा। इसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। आरोपी की तलाशी ली तो उसके पास एक देशी कट्टे के साथ एक जिंदा कारतूस बरामद हो गया। आरोपी पर केस दर्ज कर उससे हथियार के बारे में पूछताछ शुरू कर दी है।
मॉडल टाउन थाना पुलिस ने साउथ सिटी से एक युवक को नशीला पदार्थ गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। जांचकर्ता ने बताया कि साउथ सिटी में किराए पर रहने वाले गांव धामलाका निवासी संजीव के बारे में सूचना मिली थी कि उसके पास गांजा है। पुलिस टीम ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ मकान की तलाशी ली तो मकान में रखी वाशिंग मशीन से एक पॉलीथिन बरामद हुए जिसमें गांजा के 193 पाउच हो गए और इनसे कुल 865 ग्राम गांजा बरामद हो गया। पुलिस ने आरोपी युवक पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं सेक्टर-6 थाना पुलिस धारूहेड़ा ने भी कंपनी एरिया में प्रतिबंधित नशीला पदार्थ बिक्री के लिए जा रहे दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से 250 ग्राम गांजा बरामद किया है। जांचकर्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी धारूहेड़ा के वार्ड नंबर-4 निवासी अजय और बिहार के जिला मोतीहारी के गांव गोलापकड़िया सुजीत कुमार के बारे में सूचना मिली थी कि वह बाइक से गांजा बेचने जा रहे हैं। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया और उनसे 250 ग्राम गांजा बरामद कर लिया। कसौला थाना पुलिस ने बनीपुर चौक के पास से बावल के मोहल्ला गुजरान चौक निवासी सुभाष उर्फ टर्री को गिरफ्तार कर उसके पास 100.436 ग्राम गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया है। सभी मामलों में पुलिस ने 1 किलो 651 ग्राम 436 मि.ग्रा. गांजा बरामद किया है। शहर थाना पुलिस ने शिव नगर के पास से गांव टांकड़ी निवासी भूपेंद्र को गिरफ्तार करके उसके पास से 400 ग्राम गांजा बरामद किया है।
डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…
Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…
चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…
रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…
पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…
हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…