
आज हरियाणा प्राइवेट स्कूल्ज एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल यादव ने नियम 134 A इस सत्र से 2022-2023 हरियाणा सरकार द्वारा विधानसभा में समाप्त करने की घोषणा पर एसोसिएशन ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल व शिक्षा मंत्री कँवर पाल गुर्जर का दिल से आभार व्यक्त किया I
यादव ने कहा कि पिछले अनेक महीनो से लगातार हमारी एसोसिएशन नियम 134 A को लेकर अनेक बार हरियाणा सरकार से अपनी इस मांग को मनवाने को लेकर प्रदेश भर में धरने, प्रदर्शन एवं ज्ञापन देते रहें हैं I हरियाणा विधान सभा में प्रदेश के मुख्यमंत्री ने 134 A नियम को समाप्त करने की घोषणा की की अगले सत्र से इसको समाप्त करके शिक्षा का अधिकार लागू करने का भरोसा जताया I एसोसिएशन अपनी इस कामयाबी को लेकर पूरे हरियाणा के निजी स्कूलों में ख़ुशी की लहर हैं I

यादव ने प्रदेश के सभी निजी स्कूलों की तरफ से मांग रखी कि हरियाणा सरकार सत्र 2015-16 से अब तक की बकाया राशि नियम 134 A के जल्दी से जल्दी स्कूलों को वापिस जारी करें ताकि नए सत्र से गरीब बच्चों के दाखिलों के दौरान किसी भी प्रकार के टकराव को टाला जा सकें I साथ यह भी कहा कि जिन्होंने आय का फर्जी प्रमाण पत्र बनवाकर नियम 134 A का अनेक वर्षो से गलत फायदा उठा रहें हैं उसकी उच्च स्तरीय जांच की मांग की जाए क्योंकि हजारों की संख्या में सरकार व प्रशासन की आँखों में धूल झोककर गरीब बच्चों को दाखिलो से वंचित कर रखा हैं I सरकार को चाहिए कि उनके खिलाफ कमेटी गठित करके उच्च स्तरीय जांच की जाएI
यादव ने मांग रखी 20 फरवरी 2022 से पूर्व जिन निजी स्कूलों ने अपने-अपने स्कूलों का रजिस्ट्रेशन व विद्यार्थियों की एग्जाम फीस शिक्षा बोर्ड भिवानी में चेक या ऑनलाइन जमा कराई गई थी I प्रदेश के उन सभी स्कूलों की रजिस्ट्रेशन व एग्जाम फीस को तुरंत प्रभाव से 31 मार्च से पहले–पहले वापिस की जाए क्योंकि हम इसकी पहले भी सरकार से मांग कर चुके हैं निजी स्कूलों की अभी तक वह राशि बोर्ड द्वारा वापिस नही की गई हैं I अन्यथा इस विषय को लेकर प्रदेश के सभी स्कूल सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे I इसलिए सरकार से निवेदन हैं कि समय रहते इस फीस को सम्मानपूर्वक वापिस की जाए I

यादव ने चेतावनी देते हुए कहा हरियाणा सरकार निजी स्कूलों के अधिकारों का हनन करना बंद करें क्योंकि शिक्षा विभाग ने पत्र जारी करके फीस वसूलने को लेकर निजी स्कूलों को पाबंद करने का जो फरमान जारी किया हैं I इस फरमान को लेकर पूरे हरियाणा प्रदेश के निजी स्कूलों में सरकार के खिलाफ भारी आक्रोश हैं I और हमारी एसोसिएशन भी इसकी घोर निंदा करती हैं I यह निजी स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने वाले अभिभावकों और परिजनों पर कुठारा घात हैं I अभिभावक अपने बच्चों की फीस चाहे ऑनलाइन, चेक, कैश कैसे भी माध्यम से जमा कराए सरकार को यह निर्णय अभिभावको पर ही छोड देना चाहिए I एसोसिएशन व अभिभावको का सरकार से आग्रह हैं कि इन आदेशों को शीघ्र प्रभाव से निरस्त करें या वापिस ले अन्यथा एसोसिएशन इस निर्णय के खिलाफ पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन करेंगे जिसकी जिम्मेदरी सरकार और प्रसाशन की होगी I इस अवसर पर प्रदेश संरक्षक जवाहर लाल दुहन , प्रदेश उपाध्यक्ष रणवीर सिंह , अनिरुद्ध सचदेवा, नरेंदर यादव, सुरेंदर सिवाच, श्री भगवान ,अजय यादव, सुमेर सिंह, सतीश सुहाग, श्रीमती सावित्री यादव, श्रीमती बिमला मलिक , सुरेश कुमार, जय किशन, लाविंदर यादव, योगेश तिवारी, रीना यादव, सत्यपाल दहिया, नविन सैनी, शत्रुघन यादव , सुरेंदर सिंह चौहान, मंजीत एडवोकेट, सुरेश कुमार, संदीप यादव, उत्तम सिंह एडवोकेट मौके पर उपस्थित रहें I





