हरियाणा

हाथ में होगा बिल का कंट्रोल, हरियाणा सरकार द्वारा लगाए जा रहे प्रीपेड स्मार्ट मीटर

प्रीपेड स्मार्ट मीटर के माध्यम से बिजली उपभोक्ताओं को दी जा रहीं अनेक रियायतें व लाभ, बिजली बिल पर मिलेगी 5 प्रतिशत की छूट

रेवाड़ी, बिजली उपभोक्ताओं की मीटर रीडिंग एवं बिजली बिल संबंधी समस्याओं का समाधान करने के लिए हरियाणा सरकार की ओर से दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम व उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के माध्यम से प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, जिनके माध्यम से बिजली उपभोक्ताओं को अनेक रियायतें व लाभ दिए जा रहे हैं।
निगम के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पोस्टपेड उपभोक्ता अपने मीटर को प्रीपेड मीटर में कन्वर्ट करा सकते हैं, जिसके लिए उन्हें अपने मोबाइल में स्मार्ट मीटर मोबाइल एप डाउनलोड करनी होगी। इसके लिए उपभोक्ता 1912 पर कॉल भी कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रीपेड स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को बिजली बिल पर 5 प्रतिशत की छूट मिलेगी। इसके अलावा दैनिक बिजली खपत को उपभोक्ता स्वयं मॉनिटर कर सकता है, क्रेडिट बैलेंस पर दैनिक अलर्ट, सरकारी अवकाश पर कोई बिजली कटौती नहीं, अपनी ऊर्जा जरूरतों को कुशलतापूर्वक मैनेज करके कार्बन फुटप्रिंट को कम कर सकते हैं। प्रवक्ता ने बताया कि स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं को काफी सुविधा मिलेगी, जिसमें वह खुद स्मार्ट मीटर की मदद से बिजली की खपत की निगरानी कर सकते हैं और उसका विश्लेषण भी कर सकते हैं। बिजली उपभोक्ता 1912 पर कॉल करके अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

KOMAL

Recent Posts

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…

2 years ago

ओडिशा में तीन ट्रेन टकराईं, 238 की मौत: 900 लोग घायल, दर्दनाक तस्वीरे..

Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…

3 years ago

‘इस तरह से तो हरियाणा प्रदेश दिवालिया भी घोषित हो सकता है’ – विधायक चिरंजीव राव ने बजट पर घेरा सरकार को

चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…

3 years ago

खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर वासियों का फूटा गुस्सा, विधायक चिरंजीव राव को सुनाई अपनी व्यथा

रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…

3 years ago

भारत आठवां सबसे प्रदूषित देश : दुनिया के 50 टॉप प्रदूषित शहरों में से 39 भारत के_देखे  रिपोर्ट

पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…

3 years ago

HBSE 10th Exam : पेपर लीक करने वाले तीन छात्रों को दबोचा, प्रश्नपत्रों के फोटो खींच किया वायरल

हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…

3 years ago